धार्मिकमध्य प्रदेश

शोकलपुर नर्मदा तट पर आदर्श सामुहिक विवाह सम्मेलन 20 को

रिपोर्टर प्रशांत जोशी
देवरी । अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर नर्मदा तट शोकलपुर धाट पर आदर्श सामुहिक कन्या विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। श्री रामदास त्यागी महाराज द्वारा 20 अप्रैल 2026 दोपहर 4 बजे से आयोजित है। आदर्श सामुहिक विवाह सम्मेलन में न्यूनतम वैधानिक आयु 18 वर्ष एवं पुरुष के लिए न्यूनतम वैधानिक आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है।
नर्मदा तट शोकलपुर घाट पर प्रतिवर्ष सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। लगभग 7 वर्षों से आदर्श सामुहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन चला आ रहा है। आयोजक श्री श्री108 रामदास जी त्यागी हनुमान तिगड्डा नीलकुंड धाट शोकलपुर ने बताया कि क्षेत्र वासियों के सहयोग से लगातार 7 वर्षों से निरंतर सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन कराया जाता है। रामदास त्यागी महाराज ने बताया कि इस वर्ष शासन की योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इसके बाद भी 40 कन्याओं का विवाह आयोजन कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button