शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता, समिति प्रबंधक एवं प्रशासक को कारण बताओ नोटिस जारी

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने शुक्रवार को जिले की तहसील तेन्दूखेड़ा क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकान सारस बगली बंद पाई गई। ग्राम में उपस्थित हितग्राहियों द्वारा बताया गया कि दुकान माह में 1-2 दिन ही खोली जाती है। यह भी पाया गया की विक्रेता द्वारा हितग्राहियों की ई केवाईसी का कार्य भी निर्देशानुसार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने एसडीएम तेन्दूखेड़ा को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये।अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तेंदूखेड़ा अविनाश रावत ने शासकीय उचित मूल्य दुकान सारस बगली के विक्रेता कैलाश सिंह लोधी, समिति प्रबंधक गणेश चौकसे एवं विजय उईके प्रशासक को सहकारिता विभाग के माध्यम से कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिवस में जबाव प्रस्तुत करने कहा गया है। समयावधि में समाधानकारक उत्तर प्राप्त न होने पर संबंधित के विरूद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी।



