क्राइम

झोलाछाप डॉक्टर गर्भपात की लिख रहा था दवाई, क्लिनिक किया सील

रायसेन | रायसेन जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर नकतरा तिराहे पर अवैध रूप से संचालित बंगाली डॉक्टर की विश्वास नाम की क्लिनिक को सील कर दिया गया है। डॉक्टर द्वारा गर्भपात की गोलियां लिखी जा रहीं थीं। वहीं ये दवाइयां दीप मेडिकल से दी जाने से संबंधित वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद सीएमएओ डॉ. दिनेश खत्री के निर्देश पर गुरुवार की सुबह सांची सीबीएमओ डॉ. स्मृति सिंह मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी और नायब तहसीलदार भी साथ थे। कार्रवाई की भनक लगते ही झोलाछाप डॉक्टर क्लिनिक की शटर गिराकर भाग गया था। वहीं, दीप नाम से संचालित टिल स्टोर संचालक भी शटर गिराकर भाग निकला। इसके बाद क्लिनिक सील कर दिया। वहीं मेडिकल स्टोर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। इसके अलावा साक्षी मेडिकल स्टोर पर जांच दल पहुंचा तो वहां भी शटर गिरी हुई थी। जब इसकी शटर को खोला गया तो वहां बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाईयां मिलीं। इन सब को नोटिस दिए गए हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button