सिलौडी भाजपा मंडल की बैठक सम्पन्न
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया, उमरिया पान।
उमरियापान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक देश भर में भाजपा द्वारा सेवा एवं समर्पण के कार्य किए जाएंगे। इसी क्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा के निर्देशानुसार आयोजन के संबंध में जिले और मंडलों में बैठकों का दौर जारी है। इसी कडी में जिलाअध्यक्ष रामरतन पायल के दिशा मार्गदर्शन में गुरूवार को सिलौडी भाजपा मंडल में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभारी एवं भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे ने आयोजनों के संबंध में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कार्यकर्ताओं को आयोजनों हेतु जिम्मेदारी भी सौंपी गई। जिसमें वैक्सिनेशन प्रभारी महेंद्र सोनी, सह संतोष सेन, हनुमान चालीसा पाठ प्रभारी विजय राय, सह प्रभारी अरविंद तिवारी, बूथ स्तर प्रभारी मोती हल्दकार, सह प्रभारी मनीष बागरी, स्वच्छता प्रभारी गणेश साहू, सह प्रभारी अनिल बागरी, नमो उपवन प्रभारी अनुज उपाध्याय, सह प्रभारी आशीष राय, अन्न उत्सव प्रभारी सुशील साहू, सह प्रभारी रामलोचन राय को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक मे भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय, सुशील साहू, विजय राय, मनीष बागरी, रामलोचन राय, संतोष सेन, मोती हल्दकार, अनुज उपाध्याय, अरविंद तिवारी, कंधी राजभर, विजय सेन, अजय विश्कर्मा, राजकुमार महोबिया सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय ने आभार जताया।