मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का मौन धरना

सिलवानी । अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रवि माण्डरे के नेतृत्व में सोमवार को सिलवानी नगर के बजरंग चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोकने के विरोध में पंजाब सरकार के खिलाफ धरना -प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और पंजाब सरकार के विरोध में नारेबाजी की। जिला उपाध्यक्ष रवि माण्डरे ने कहा कि भाजपा की बढ़ती जनाधार को लेकर कांग्रेस ओछी हरकत कर रही है। राष्ट्रपति महोदय को तत्काल पंजाब सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए । कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष विजय शुक्ला, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रवि माण्डरे, संजू बनारसी, सलीम काजी, आशीष रजक, मण्डल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने संबोधित किया ।

Related Articles

Back to top button