मध्य प्रदेश

भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पशुपालन राज्य मंत्री के प्रथम नगर आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत


नगर में जगह-जगह हुआ भव्य अभिनंदन, होली मिलन समारोह एवं वेयरहाउस का लोकार्पण
रायसेन। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं मध्य प्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री लखन सिंह पटेल के बेगमगंज प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने ऐतिहासिक स्वागत किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह और सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी की विशेष उपस्थिति में यह कार्यक्रम उत्साह और जोश से भरा रहा।
स्वागत समारोह ग्राम पलोहा से यात्रा की शुरुआत होते ही खिरिया तिराहा, जलश गार्डन, घाना पकोड़ा होटल, पार्षद ओमकार के निवास, पलकमति पुलिया सहित विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर नेताओं का भव्य स्वागत किया। साहू समाज, ब्राह्मण समाज एवं कुर्मी समाज व पत्रकार बंधुओ द्वारा विशेष अभिनंदन किया गया।
भाजपा कार्यालय में होली मिलन समारोह
भाजपा कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, महिलाएं एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। पुष्पों की होली खेलते हुए सभी ने संगठन की एकजुटता को दर्शाया। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प दिलाया। राज्य मंत्री लखन सिंह पटेल, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह और विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
वेयरहाउस और गौशाला का लोकार्पण
राज्य मंत्री लाखन सिंह पटेल एवं रामपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, डॉ. प्रभुराम चौधरी ने नगर में नवनिर्मित वेयरहाउस एवं गौशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, मंडल अध्यक्ष अजय सिंह जाट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, संतोष राय ठेकेदार, उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, मोहित लोधी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button