सोनू एवं सुरभि चौरसिया ने विद्यालय का नाम रोशन किया
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा शुक्रवार को घोषित हुए परीक्षा परिणामों में ढीमरखेड़ा तहसील के उमरियापान स्थित ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल के दसवीं के छात्र सोनू चौरसिया ने 90, 8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। साथ ही सोनू चौरसिया ने सभी विषयो में अच्छे नंबर प्राप्त कर अपने परिवारजनों को गोरवान्वित किया । इसी तरह ग्रेश मिशन इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल की छात्रा कुमारी सुरभि चौरसिया ने कक्षा आठवीं मैं 95,9 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अपनी उपलब्धि का श्रेय सोनू एवं सुरभि चौरसिया ने अपने पिता संदीप चोरसिया, माता नीलम चौरसिया एवं दादा मास्टर शिवकुमार चोरसिया एवं अपने गुरुजनों को दिया। सोनू एवं सुरभि चौरसिया को बड़े पापा संजीव चौरसिया एवं बड़ी मम्मी अनीता चौरसिया ने बधाई प्रेषित की है।



