धार्मिक

भगवान श्रीपरसुराम जी के प्राकट्योत्सव पर निकलेगी वाहन रैली

रिपोर्टर : संजय द्विवेदी
रायसेन
गैरतगंज ब्राह्मण युवा परिषद की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमे में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ब्राह्मण युवा परिषद के नेतृत्व में आगामी 3 मई मंगलवार को भगवान श्री परसुराम जी के प्राकट्योत्सव पर प्रातः 7बजे से पूजन, हवन एवं 9 बजे से वाहन रैली निकली जायेगी।
वाहन रैली प्रातः 9 बजे से प्राचीन श्रीराम जानकी बड़े मंदिर से प्रारंभ होकर किसानी मोहल्ला से पठा स्थित खेड़ापति माता मंदिर रोड़ से बूढेगंज तिराहे से लौट कर टेकापार श्रीराम हनुमान मंदिर से वापिस होकर श्रीराम जानकी बड़े मंदिर में वाहन रैली का समापन एवं प्रसादी वितरण किया जावेगा। आयोजक ब्राह्मण युवा परिषद गैरतगंज ने वाहन रैली में समस्त धर्मप्रेमी बंधुओ को सादर आमंत्रित किया है ।

Related Articles

Back to top button