मध्य प्रदेश

तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़ी पांच बाईकों को मारी टक्कर

रायसेन । एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़ी पांच मोटरसाइकिलों को मारी जोरदार टक्कर।
वाहनों में टक्कर मारकर तेज रफ्तार ट्रक पलटा। टक्कर से पांचो मोटरसाइकिल हुई चकनाचूर।
पलटने से पहले ट्रक ने एक चाट के ठेले को भी मारी टक्कर।
दीपावली का त्योहार होने के कारण बाजार में मची अफरा तफरी।
एक बड़ी दुर्घटना होते होते बाल बाल बची नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा।
ट्रक के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका के चलते ट्रक को जेसीबी मशीन से किया सीधा।
हालांकि नहीं हुई कोई जनहानि, लोगों की लगी भारी भीड़।
केमिकल के ड्रम लेकर विदिशा से भोपाल की ओर जा रहा था ट्रक।
घटना बीती देर रात सलामतपुर थाने के सामने की।
मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाली स्थिति को।

Related Articles

Back to top button