दो पक्षों में आमने-सामने पथराव, दोनों पक्ष के घायल, और बीच-बचाव करने आए पुलिस कर्मियों को भी आई चोटें
ठाकुर पक्ष के 13 लोगों पर बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध, तलाश जारी
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के मगरोन थाना क्षेत्र की फतेहपुर चौकी के समीप लिधौरा गांव में 14 अक्टूबर सोमवार की रात करीब 9 और 10 बजे के बीच दो पक्ष आमने-सामने आकर पथराव कर दिया. जिससे विवाद की स्थितियां निर्मित हो गई. सूचना मिलते ही मौके पर मगरोन और फतेहपुर पुलिस पहुंची और विवाद को शांत करा कर शांति व्यवस्था कायम कराई. खबर लिखे जाने तक स्थिति सामान्य है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया है कि 12 अक्टूबर को मां देवी विसर्जन के दौरान दोनों पक्षों का रास्ते से निकलने को लेकर आपस में विवाद हुआ था, जहां मगरोन पुलिस ने दोनों पक्षों पर काउंटर मामला दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी थी, पुलिस ने बताया कि इसी दौरान पुनः 14 अक्टूबर की रात्रि करीब 9 बजे सचेंद्र जब अपने घर जा रहा था, तभी दूसरा पक्ष ठाकुर समुदाय ने सचेंद्र को रोककर कहा कि शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे हो इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष ने सचेंद्र को 1-2 झापड़ मार दिए. जिससे सचेंद्र चिल्लाते हुए घर की ओर भागा, जहां घर से परिवारजन लाठी लेकर मारने दौड़े, तभी दोनों पक्ष में आमने-सामने आकर ईट के टुकड़े फेंक कर पथराव कर दिया. जिससे दोनों पक्षों के दो-दो तीन-तीन लोगों को चोटे आ जाने पर करवाई की जा की जा रही है. साथ ही पुलिस कर्मियों द्वारा बीच बचाव करने पर दो-तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. बता दें कि 14 अक्टूबर की रात्रि जैसे ही पुलिस को विवाद की खबर लगी, तो तत्काल मौके पर मगरोन थाना प्रभारी बीएल पटेल, फतेहपुर चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक उत्तम, राजकुमार, केवल नारायण, आरक्षक शशांक, संदीप, पवन पाठक, नारायण, रामशंकर, नवल सिंह और भी पुलिस बल ने पहुंचकर विवाद को शांत कराकर दमोह पुलिस को सूचित किया. जहां मौके पर सूबेदार अभिनव साहू पुलिस बल और वज्र वाहन के साथ रात भर तैनात रहे। मंगलवार की शाम दमोह पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, एसडीओपी रघु केसरी पथरिया, आरआई हेमंत बरहैया, महिला थाना प्रभारी फेमिदा खान, देहात थाना प्रभारी रावेंद्र बागरी, बटियागढ़ थाना से सब इंस्पेक्टर एसके दुबे, मडियादो से सब इंस्पेक्टर प्रेम सिंह, हटा थाना, हिंडोरिया थाना और भी थानों का करीब 40 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का बल वज्र वाहन के साथ लिधौरा गांव पहुंचा, जहां गांव में दो-दो बार पैदल मार्च निकालकर अब शांति कायम करने की अपील की। जानकारी देते हुए पथरिया एसडीओपी रघु केसरी ने बताया कि मगरोन थाना के ग्राम लिधौरा में पटेल और लोधी समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आकर पथराव किया था, जहां विवाद की स्थिति निर्मित हो जाने पर प्रार्थी सचेंद्र पटेल पिता गोकुल पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी लिधोरा की रिपोर्ट पर बलवा सहित विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 13 लोगों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।



