कंघी करने से रोका तो आगबबूला हुई बेटी, उठाया खौफनाक कदम
पेड़ से लटकी मिली लाश, आपत्तिजनक चीजें बरामद ब्यूरो चीफ मनीष श्रीवास
शहडोल । एमपी के शहडोल जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे, कि क्या छोटी सी बात पर कोई अपनी जान भी ले सकता है. हालांकि आजकल के युवा किस बात पर भड़क जाएं और किस तरह का खौफनाक कदम उठा लें, कुछ कहा नहीं जा सकता है. शहडोल के जैतपुर में भी एक युवती ने जरी सी बात पर खौफनाक कदम उठा लिया.
कंघी करने से मना किया मना, ले ली खुद की जान
मामला शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के झींक बिजुरी चौकी के अंतर्गत आने वाले कुटेला गांव का है. जहां इस गांव के रहने वाली 20 साल की युवती आरती उर्फ गुड्डी रात में कंघी कर रही थी. जब मां ने देखा तो देर शाम बालों में कंघी करने से मना किया. इस बात पर 20 साल की युवती इतनी नाराज हो गई कि गुस्से में लाल होकर घर से बाहर निकल गई. इसके बाद लगभग 3 किलोमीटर दूर पथरिया टोला के जंगल में दुपट्टे के फंदे में महुआ के पेड़ लटका हुआ शव मिला।
जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस को घटनास्थल पर मृतका के पास से कुछ आपत्तिजनक चीजें भी मिली है. जिससे युवती के सुसाइड की वजह कुछ और भी हो सकती है. हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. युवती ने सुसाइड किस कारण से किया है, ये वजह भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
इस पूरे मामले को लेकर एडिशनल एसपी अभिषेक दीवान का कहना है कि ‘युवती के सुसाइड की जानकारी मिलने पर झींक बिजुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. प्रथम दृष्टया मृतका की मां ने बताया है कि रात में कंघी करने से बेटी को मना किया था, जिसके बाद बेटी इस स्थिति में मिली।



