मध्य प्रदेश

नगर निकाय चुनाव में मिली एतिहासिक जीत पर विधायक रामपाल सिंह ने किया आभार व्यक्त

रिपोर्टर : आकाश गोहिल
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में मध्यप्रदेश में सम्पन्न हुए नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिली एतिहासिक जीत ओर रायसेन जिले में मिली जीत को लेकर पूर्व मंत्री एवं विधायक रामपालसिंह राजपूत ने जनता जनार्धन का आभार व्यक्त किया । आप को बता दे कि बेगमगंज नगर पालिका चुनाव में 18 वार्डो में 11 भाजपा प्रत्यशियों को जीत मिली है जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्तायों एंव पदाधिकारियो में जश्न का माहौल है और भाजपा कार्यलय के सामने जमकर आतिशबाजी की गई और नगर में विजय जुलूस निकाला गया ।

Related Articles

Back to top button