किसानोें की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
सिलवानी। सोमवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम संघमित्रा बौद्ध को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि 6 अप्रेल से गेंहू की खरीदी प्रारंभ हो चुकी है लेकिन अभी तक किसानों को भुगतान प्राप्त नहीं हो पाया है। किसानो को हार्वेस्टर, थ्रेसर, टेक्टर टाली का किरायया आदि मूंग, बीज, खाद बिजली बिल बगैरा की उधारी चुकाना है तथा षादी विवाह समारोह के खर्चे भी उठाना है। किसानों को 15 अप्र्रेल तक सहकारी समिति ऋण की बसूली भी देना थी लेकिन भुगतान न होने के कारण समस्त आर्थिक गतिविधियां बंद पड़ी है। जब तक गेंहू चना खरीद का अंतिम भुगतान होकर किसान के खाते में जिस तारीख में पैसा आये उसके पांच दिवस तक सरकारी समितियों के ऋण पर ब्याज नहीं लिया जावे। प्रदेष के अधिकांष जिलों में गेंहू चना की तुलाई धर्म कांटों से बेयर हाउस में हो रही है और वही केन्द्र बने है सिलवानी क्षेत्र में धर्म कांटे से तुलाई नहीं हो रही है। स्लाइट बुक का आषय है सभी किसान सुविधा अनुसार स्लाइड बुक करें और धर्म कांटे के माध्यम से तुलाई कर एक दिन में 40 से 50 किसान आराम से तुलाई करवा सकते है। किन्तु सिलवानी में ऐसा नहीं हो रहा है गेंहू की तुलाई में चार से पांच दिन से ज्यादा लग रहे है। और तुलाई कांटा की सही व्यवस्था नहीं है।
सिलवानी तहसील में वन विभाग को ज्ञापन दिया गया था कि ग्रामीण अंचल में किसान मजदूरों को मकानों की मरम्मत के लिए बल्ली बगैरा पूर्व में दी जाती थी वह दी जावे और जलाउ लकड़ी की फड़ी दिये जाने की मांग की है।
ज्ञापन सौपने वालों में प्रदेश संगठन मंत्री मनमोहनसिंह रघुवंशी, हरकिशनसिह, भरत पटेल, कृष्णकुमार, शिवकुमार, महेन्द्रसिंह, रामसेवक आदि उपस्थित थे।



