मध्य प्रदेश

अखण्ड नारी जागृति समिति गौरझामर मे धूमधाम से मना प्रवेशोत्सव

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । महिला शक्ति संगठन की अग्रणी व प्रमुख संस्था अखंड नारी जागृति समिति गौरझामर में गुरुवार को समिति के व्दारा नौनिहालो का प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया इस अवसर पर अनेको कार्यक्रम आयोजित किये गये समिति में आमंत्रित अतिथियों ने सर्व प्रथम रस्म अदायगी मे फीता काट कर प्रवेश किया गया व अतिथियो द्वारा बच्चो को पारितोषिक पुरुस्कार वितरण किए गए बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये व बाक्स वाल कुर्सी दौड़ चित्रकला प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता, बर्ग पहले मानसिक विकास कार्यक्रम में भाग लिया था जिसमें आतुलांद लोधी ने चित्रकला में पहला स्थान हासिल किया प्रमोद ने द्वितीय ,व तृतीया स्थान श्रृद्धा को मिला बाल फेंक प्रतियोगिता में अरनव पटेल प्रथम अर्पित पटेल ने द्वितीय कुर्सी दौड़ में अंश यादव प्रथम द्वितीय लकी अहिरवार , अखिल अनी काव्या श्रृष्टि कृष्ण कुमार दीप्ति इत्यादि बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था की दादी जी नोटरी अधिकारी सीमा जैन आदिवासी छात्रावास गौरझामर की अधिक्षक योगिता यादव , आशा गौंड ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी दीदी इशरत जहां समिति परिवार के सदस्य बच्चों के अभिभावक माताये बहिने उपस्थिति हुई

Related Articles

Back to top button