वीरांगना रानी अवंति बलिदान दिवस कार्यक्रम के सम्बंध में जिला लोधी क्षत्रिय समाज की बैठक सम्पन्न
20 मार्च को भव्य रूप में मनाया जाएगा वीरांगना रानी अबन्ति बाई लोधी का बलिदान दिवस
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । 20 मार्च को रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस के संबंध में जिला लोधी क्षत्रिय समाज की बैठक वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी सामुदायिक भवन दमोह में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता दादा उमराव सिंह जी के द्वारा की गई एवं बैठक की शुरुआत से पहले वीरांगना रानी अवंतीबाई के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर एवं माल्यार्पण करते हुए बैठक की शुरुआत की गई ।जिसमें आगामी दिनांक 20 मार्च को वीरांगना रानी अवंतीबाई के बलिदान दिवस के संबंध में बैठक का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थिति रही एवं कार्यक्रम को भव्य तरीके से आयोजित करने सभी लोगों के विचार आमंत्रित किए गए एवं विचारों पर सहमति दर्ज करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई साथी प्रचार प्रसार समितियां कार्यक्रम की समितियां बनाकर प्रचार-प्रसार एवं जिम्मेदारियां युवाओं को सौंपी गई साथी युवा जिला अध्यक्ष दयालु ठाकुर की अनुशंसा पर युवा जिला लोधी क्षत्रिय समाज संगठन के पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जिनमें दमोह नगर अध्यक्ष हेमंत सिंह लोधी, दमोह ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह लोधी, जबेरा ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्रसिंह लोधी, तेंदूखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष देवसिंह लोधी, बटियागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह लोधी, हटा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह लोधी, पटेरा ब्लॉक अध्यक्ष कल्याण सिंह लोधी, पथरिया ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज सिंह लोधी एवं जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह लोधी, इंद्रजीत सिंह लोधी, राजकिशोर सिंह लोधी, हीरा सिंह लोधी, बृजेंद्र सिंह लोधी, देवेंद्र सिंह लोधी, जिला महामंत्री रविराज सिंह लोधी, भरतसिंह ठाकुर, राहुल सिंह लोधी, जिला कोषाध्यक्ष गजराज सिंह लोधी, जिला संगठन मंत्री विवेक सिंह लोधी, जिला सचिव जागेश्वर सिंह लोधी, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सिंह लोधी, जिला प्रचार मंत्री हेमेंद्र सिंह लोधी, जिला प्रचार मंत्री डॉ. दशरथ सिंह लोधी खडेरा को नियुक्ति प्रदान करते हुए जिम्मेदारी सौंपी गई एवं सर्वसम्मति से 20 मार्च के कार्यक्रम संयोजक भूपेंद्र सिंह राव साब चौरई को बनाया गया।
बैठक में युवा जिला सचिव जागेश्वर सिंह लोधी का जन्मदिन मनाया गया जिसमें सभी ने केक काटते हुए मीठा खिलाकर फूल माला पहनाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हाकम सिंह लोधी, राजकुमार सिंह आलोक संघ अधिक, नारायण सिंह, दादा उमराव सिंह, भावसिंह लोधी नोहटा पूर्व प्रचार्य हाकम सिंह, राव भूपेंद्र सिंह, पदमसिंह, मनोहरसिंह, खिलानसिंह लोधी, युवा अधिक दयालु ठाकुर, कोमलसिंह लोधी, युवा सचिव जागेश्वर सिंह लोधी सहित बड़ी संख्या में युवाओ की उपस्थित रही।



