मध्य प्रदेश

ग्राम विकास प्रशिक्षण ओर जनपद पंचायत विकास प्रशिक्षण आदेश के नाम पर खानापूर्ति

रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । मामला जनपद पंचायत मझौली का है जहां पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा एक आदेश किया गया है जिसमें ग्राम विकास योजना और जनता जनपद पंचायत विकास योजना अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।। जिसमें जिला स्तर की प्रशिक्षण टीम और प्रशिक्षण ट्रेनर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।सरकार द्वारा जन अभियान चलाया जा रहा है जिसकी भविष्य की प्लानिंग ग्राम स्तर और जनपद स्तर पर की जानी है जिसको लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण रखा गया है लेकिन मुख्य कार्यपालन अधिकारी के आदेश की इस प्रकार से अवहेलना की गई की तीन दिवसीय प्रशिक्षण को केवल एक दिवसीय प्रशिक्षण बनाकर रख दिया गया। जमीन स्तर पर देखा जाए तो केवल एक दिन ही प्रशिक्षण चला और बाकी दो दिन सभी कर्मचारी अधिकारी नदारद रहे । ग्राम स्तर पर संकुल केंद्रों में प्रशिक्षण संपन्न होना है जिसमें ग्राम पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला समूह को प्रशिक्षण देना था लेकिन प्रशिक्षण देने वाली ही अधिकारी केवल एक दिन ही प्रशिक्षण देने पहुंचे बाकी दिन नदारद रहे । सवाल इस बात का है कि जब प्रशिक्षण ही नहीं दिया जाएगा तो कैसे ग्राम विकास योजना तैयार होगी। केवल प्रशिक्षण के नाम पर खानापूर्ति कर दी गई है ।
जब इस संबंध में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण रखा गया है यदि इस प्रकार से हुआ है तो जानकारी लेकर कार्रवाई करेंगे।

Related Articles

Back to top button