मध्य प्रदेश

टैंकर और कार की टक्कर 4 की मौत, 3 घायल

उज्जैन । एमपी के उज्जैन जिले के नागदा के पास उज्जैन-जावरा स्टेट हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार इनोवा कार, ट्रैकर से टकरा गई। इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक्सीडेंट कितना भयावह था, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घटना सुबह 5.30 बजे की बताई जा रही है।
इंदौर के निवासी इनोवा में सवार होकर राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह जाने के लिए निकले थे। तभी बेड़ावन्या गांव के पास भारत पेट्रोलियम के टैंकर से इनोवा कार की टक्कर हो गई। कार में मौजूद 4 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। कुछ लोगों के तो शरीर के अंग ही शरीर से अलग हो गए। हादसे में 3 लोग घायल हो गए।
इस हादसे में ऐजाज सही सलामत बच गया और उसे खरोंच तक नहीं आई। उसी ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पंचनामा कर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा के परखच्चे उड़ गए। ड्राइविंग सीट पर फंसे शव को निकालने के लिए कार काटनी पड़ी।
कार में सवार ऐजाज ने बताया कि हम आठ लोग इंदौर से 23 अक्टूबर को अजमेर के लिए निकले थे। शुक्रवार सुबह लौटते वक्त एक पेट्रोल टैंकर और एक ट्रक हमारी गाड़ी के पीछे थे। कुछ देर बाद टैंकर ने हमारी कार को ओवरटेक किया। इसी दौरान गाड़ी टैंकर से जा भिड़ी।
हादसे में इमरान पुत्र इज्जत नूर, 40 साल, निवासी कड़ाव घाट, इंदौर, आसिफ पुत्र अहमद मंसूरी, 35 साल, निवासी पिंजारा बाखल, इंदौर, अब्दुल मन्नान पुत्र अब्दुल गफ्फार, निवासी झलारिया, इंदौर समीर पुत्र हाजी हफीज खान, निवासी झलारिया, इंदौर की मौत हो गई।
वही जुबैर पुत्र जाकिर, 30 साल, इंदौर, समीर पुत्र रशीद, 25 साल, निवासी सांवेर, इंदौर, ओसामा पुत्र सिद्दीक, 25 साल, निवासी सांवेर, इंदौर घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button