तारादेही पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ी अवैध शराब

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तारादेही । दमोह जिले के थाना तारादेही पुलिस को मिलीं बड़ी सफलता । पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन व एसडीओपी तेंदूखेड़ा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तारादेही उप निरीक्षक आलोक तिरपुडे के नेतृत्व में टीम द्वारा दिनांक 27-28 नवंबर की दरम्यानी रात्रि मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी तारादेही क्षेत्र अंतर्गत जितेन्द्र उर्फ जित्तू रंजक पिता कालीचरण रंजक उम्र 32 निवासी ग्राम भरतरी थाना पाटन जिला जबलपुर के कब्जे से 15 पेंटी लाल मसाला देशी शराब एवं 1 सिलोरियो सुजुकी कार क्र MP20 CG0 4640 कुल मशक्का कीमत करीबन 3.74.500 रूपये का जप्त की गया। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी मौके पर फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपीगणों के विरुद्ध थाना तेंदूखेड़ा मे अपराधं क्र 123/25 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट एवं 130 (3) / 117
इस कार्यवाही में उप निरीक्षक आलोक तिरपुडे थाना प्रभारी तारादेही, रमेश सिंह मुडरया, मुकुट रावत, तुलसीराम ठाकुर, राजेंद्र, भगत सिंह, देवकरन, लक्ष्मी, एफआरवी पायलट राजेश लोधी, एनआरएस मोनू विश्वकर्मा की अहम भूमिका रही।



