दुष्कर्म के आरोपी सलमान का शॉट एनकाउंटर, हॉस्पिटल में भर्ती
रायसेन । रायसेन जिले के गोहरगंज के ग्राम पांजरा में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी सलमान उर्फ नजर को भोपाल की गांधीनगर पुलिस ने चाय की दुकान से किया गिरफ्तार ।
गोहरगंज पुलिस के किया हवाले। गोहरगंज लाते समय आरोपी ने पुलिस टीम पर किया हमला शॉर्ट एनकाउंटर में घायल हुआ आरोपी सलमान भोपाल के हमीदिया अस्पताल मे इलाज जारी।
रायसेन जिले के गोहरगंज के ग्राम पांजरा में एक 6 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी सलमान उर्फ नजर को भोपाल के गांधीनगर पुलिस और रायसेन जिले की पुलिस के साथ संयुक्त रूप से गांधीनगर के ही सेक्टर नंबर 11 की चाय की एक दुकान से गिरफ्तार करके गौहरगंज जा रही थी उसी समय भोजपुर के ग्राम कीरत नगर में पुलिस की स्कॉर्पियो वाहन का पहिया पंचर हो जाता है इसके बाद आरोपी सलमान को जब पुलिस टीम दूसरी गाड़ी में बैठाने की कोशिश करती है तब आरोपी सब इंस्पेक्टर श्याम राज सिंह की बंदूक निकालकर पुलिस पर फायर करता है श्याम राज सिंह उसके हाथ को ऊपर कर देते हैं इस कारण गोली आसमान की तरफ चलती है इसके बाद आरोपी फिर हमला करता है पुलिस द्वारा उसको रोक लिया जाता है तब आरोपी सलमान भागने की कोशिश करता है और फिर पुलिस द्वारा आरोपी को भागने से रोकने के लिए उसके पैर में गोलियां मार देती है आरोपी के पैर में एक गोली लगती है और वह घायल हो गया पुलिस द्वारा आरोपी को तत्काल भोपाल के 1250 अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है आपको बता दे की आरोपी सलमान ने एक 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया था और विरोध स्वरूप जिले भर में चक्काजाम धरना प्रदर्शन शुरू हुए थे तब पुलिस के बड़ा दबाव था तो वही थाने के सामने सैकड़ो की संख्या में धरने पर बैठी महिलाओं ने आरोपी का एनकाउंटर करने की मांग की थी और इस कारण धरना प्रदर्शन ने उग्र ले लिया था जिसको कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा था। भी होशंगाबाद नर्मदापुरम रेंज के आईजी मिथिलेश कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी ने भागने की कोशिश की थी और पुलिस टीम पर हमला किया था इस कारण आत्मरक्षा करने के लिए पुलिस को गोली चलाना पड़ी जिससे आरोपी घायल हो जाता है। मौके पर पहुंचे सकल हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं एवं युवकों का कहना है की शॉर्ट एनकाउंटर से काम नहीं चलेगा पुलिस को आरोपी का एनकाउंटर करना चाहिए नहीं तो पुलिस को आरोपी को हमारे हवाले कर दे जिससे आम जनता उसे सजा दे पाए।



