बेगमगंज में प्रशासन ने कराई एक सप्ताह तक पानी सप्लाई की व्यवस्था

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देश पर एसडीएम सौरभ मिश्रा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी कृष्णकांत शर्मा के द्वारा जल निगम के माध्यम से नगर पालिका के जल स्टोर के पास कोलुआ पुल पर चैनलिंग के माध्यम से सेमरी नदी में पानी छुड़वाया गया है। जिससे नगर में आगामी 7 दिन तक जल सप्लाई हो सकेगी ।
प्रशासन द्वारा निरंतर पेयजल सप्लाई की व्यवस्था के लिए अलग -अलग जगह से पानी पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं । जबकि सेमरी डैम से पानी सप्लाई पूरी तरह बंद होने से स्थिति बिगड़ गई है।
इस प्रक्रिया से पानी इंटकवेल तक पहुंचेगा और पानी स्टोर होने के बाद फिल्टर प्लांट में पहुंचाकर नगर में सप्लाई किया जाएगा । इसके साथ ही हाल ही में कराए गए नवीन तीन ट्यूबवेल एवं पुराने बंद पड़े ट्यूबलों को फिर से चालू कर दिया गया है।
साथ ही टैंकरों के माध्यम से भी जलापूर्ति किए जाने की बात करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी कृष्णकांत शर्मा ने बताया कि नगर पालिका द्वारा पोकलेन के माध्यम से डीजल पंप एवं इलेक्ट्रिक मोटर आदि से विभिन्न घाटों पर 4 जगह रुके हुए पानी को नदी के परसोरा घाट, सलैया घाट, नैनविलास घाट पर सेमरी नदी के गहरीकरण के साथ इंटकवेल सुमेर तक चैनलिंक का कार्य कराया जा रहा है ताकि बीच रास्ते में कहीं भी पानी की रुकावट ना हो सके और पानी सीधा जल स्रोत तक पहुंच जाए। फिर जहां से फिल्टर करके नगर में जल सप्लाई की जाएगी ।



