PM Aavas में गड़बड़ी, संबल योजना लाभ नहीं सरपंच ग्राम वासियों ने जनपद उपाध्यक्ष लिखित शिकायत
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद पंचायत जबेरा ग्राम पंचायत छोटी कटगी ग्रामीणो ने जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि जबेरा डॉ. सुजान सिंह को लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए जांच करने मांग की है।
ग्राम पंचायत कटंगी के कालू रजक, भैयालाल, नरेश भैया, प्रहलाद विश्वकर्मा अन्य 24 हितग्राहीयों ने बताया कि रोजगार सहायक ने हमारे जॉब कार्ड अन्य लोगों के आवास पर लगा कर पैसे निकाल कर हमारे नाम आवास प्लस सूची से बाहर कर दिए जिससे हम सभी को प्रधानमंत्री आवास कुटीर नहीं दी जा रही है। साथ ही 2021_ 22 में बनी प्रधानमंत्री आवास कुटीरो की मजदूरी भी रोजगार सहायक द्वारा नहीं दी गई रम्मू लाल विश्वकर्मा को मात्र 9000 रूपए और शुकराम विश्वकर्मा को मात्र 3000 हजार रूपए ही दिए गए। संबल कार्ड धारी दशरथ आदिवासी को भी संबल योजना का लाभ नहीं मिला ग्राम पंचायत छोटी कटंगी सरपंच गुड्डा झारिया ने ग्राम वासियों सहित लिखित शिकायत दी गई जांच कराने की मांग की है हितग्राहियों को लाभ दिलाया जाए।



