मध्य प्रदेश

श्रीराम भक्त निषादराज गुहा की जयंती धूमधाम से मनाई गई

शोभायात्रा मे विभिन्न झांकियां हुई शामिल
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर। श्रीराम भक्त महाराज निषादराज गुहा की जयंती गौरझामर मे बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर केवट रैकवार रायकवार ढीमर बरौआ समाज ने स्थानीय श्री जानकी रमण मंदिर शाला मुहल्ला से विशाल शोभा यात्रा निकाली जिसमे सामाजिक लोगो व नगरवासियो ने सम्मिलित होकर निषादराज जयंती धूमधाम से मनाई। शोभायात्रा जुलूस मे महिलाओ की कलश यात्रा लिये भगवान श्रीरामसीता, लक्ष्मण महाराज निषादराज गुहा की झांकी ढीमरयाई नृत्य, भजन कीर्तन मंडलियो के नाचगाना बाजे गाजे ढोल नगाडे व डीजे के साथ निकाली गई। जो शाला मुहल्ला मंदिर से आरम्भ होकर खेरमाता इतवारा बाजार नयापुरा, दालमील, मैनरोड पुरानी ग्राम पंचायत, नया बस स्टेंड, पुलिस थाना, बुधवारा बाजार होते हुए वापिस शाला मंदिर पहुंची जहां पर पूजा अर्चना आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button