मध्य प्रदेश

नगर की सफाई कम्पनी भागी, लगे कचरे के ढेर, मच्छर मक्खियों का प्रकोप भी बड़ा

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा । नगर परिषद साईंखेड़ा में पिछले 8 दिनों से कचरा गाड़ी का संगीत “गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल” सुनाई नहीं दिया । नगर परिषद की सफाई व्यवस्था देखने वाली कंपनी सीटाडेल ने कर्मचारियों का वेतन दिए बिना अपना बोरिया बिस्तर समेट कर रफू चक्कर हो गई है सफाई वाहन चलाने वाले लगभग 6 ड्राइवर की तथा 5 सफाई कर्मियों का दो दो माह का वेतन दिए बगैर पिछले 8 दिन से अपने तीनों सफाई वाहन लेकर कम्पनी गायब है। वार्ड वासियों का कहना है कचरा गाड़ी नहीं आ रही है जिससे घर की डस्टबिन भरी हुई है तथा बोरियों में कचरे को भरकर रखना पड़ रहा है बारिश का मौसम होने के कारण इन से दुर्गंध भी उत्पन्न हो रही है जिससे परेशानी है साथ ही बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ता है नगर परिषद साईं खेड़ा में मच्छर मक्खी के निष्पादन के लिए पिछले कई दिनों या कहें महिनों से कोई दवा का छिड़काव नहीं किया गया है जिससे नगर में बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ रहा है इस विषय पर वार्ड क्रमांक 11 के वार्ड पार्षद राजू अग्रवाल द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी से बात की गई तो जानकारी प्राप्त हुई कि नगर परिषद में मच्छर मक्खियों के निष्पादन हेतु अभी तक कोई दवाई की खरीदी नहीं की गई है नगर के राजस्व की वसूली होने के बाद मच्छर मक्खियों के निष्पादन हेतु दवाई खरीदी जाएगी इसके बाद ही वार्डों में दवा का छिड़काव किया जाएगा । जाने कब होगी नगर पालिका की राजस्व वसूली और कब नगर परिषद नगर में मच्छर मक्खी के निष्पादन हेतु दवाई का छिड़काव करेगा । ज्ञात हो कुछ दिन पूर्व जिला कलेक्टर शीतला पटले ने जिला टास्क फोर्स अंतर्गत मलेरिया एवं डेंगू उन्मूलन की बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे।

Related Articles

Back to top button