धार्मिक
संगीतमय श्रीमद भागवत कथा 2 जनवरी से
सिलवानी । सिलवानी नगर के वार्ड 2 एक्सचेंज के पास (जेल रोड) में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन 2 जनवरी से किया जा रहा है।
2 जनवरी मंगलवार को प्रात: 10 बजे कलश यात्रा नगर के बीजासेन मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होकर कथा स्थल वार्ड 2 एक्सचेंज के पास (जेल रोड) पहुंचेगी।
कथा दिनांक 2 जनवरी 2024 मंगलवार से प्रारंभ होकर 8 जनवरी 2024 सोमवार को समापन एवं 9 जनवरी 2024 मंगलवार को पूर्णाहुति एवं भंडारा होगा। कथा दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कथा व्यास पंडित श्री बाल व्यास अभिषेक शास्त्री श्रीधाम वृदांवन सिलवानी वाले के मुखारविंद से होगी।
आयोजको ने अभी भक्तजनो से सहपरिवार पधार कर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

