मध्य प्रदेश

भारतीय किसान संघ मध्य प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र

भोपाल। भारतीय किसान संघ मध्य प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल ने भोपाल मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मांग पत्र सौंपा गया।
मांग पत्र के मुख्य बिंदु निम्न है :-
1) किसान मंच की बैठक पुनः प्रारंभ की जाए ।
2) मुख्यमंत्री किसान अनुदान योजना चालू रखी जाएl
3) किसानों को मांग के अनुसार 24 घंटे बिजली का कनेक्शन उचित मूल्य पर दिया जाएl
4) मक्का की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाएl
5) बलराम तालाब योजना पुनः शुरू की जाएl
6) मध्यप्रदेश में जैविक कृषि बोर्ड का गठन किया जाएl
7) कृषि अभियांत्रिकी विभाग का कार्य सभी जिलों में प्रारंभ किया जाएl
8) ₹ 200000 तक के कर्ज माफी वाले किसानों का ब्याज माफ किया जाएl
9) दमोह जिले की सीता नगर परियोजना में सिंचित भूमि होने के बावजूद भी खेती को असिंचित मानकर मुआवजा दिया जा रहा है अतः किसानों को सिंचित भूमि का मुआवजा दिया जाएl
10) वर्ष 2019-20 की शेष राहत राशि का बीमा शीघ्र दिया जाएl
प्रदेश प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष रामभरोस बसोतिया, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र पालीवाल, क्षेत्र संगठन मंत्री महेश चौधरी, मध्य भारत प्रांत अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर, मध्य भारत संगठन मंत्री मनीष शर्मा, महाकौशल प्रांत संगठन मंत्री भरत पटेल, मालवा प्रांत अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, अतुल माहेश्वरी संगठन मंत्री इंदौर, चंद्रकांत गौर महिला संयोजिका श्रीमती गिरिजा देवी ठाकुर, दिनेश पाटीदार जगराम सिंह, भवानी, नमो नारायण सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Related Articles

Back to top button