पर्यावरणमध्य प्रदेश

चुभने लगी सूर्य की तपन, पेय पदार्थों की मांग बढ़ी चढ़ता जा रहा पारा, सूनी पड़ रहीं नगर की सड़क

सिलवानी। गर्मी का असर अब हर ओर दिखाई दे रहा है। गांव से नगर की ओर आने वाले लोग तेज धूप से बचने के लिए दोहपर में छाव की तालाश करते नजर आ रहे है। युवतियां व महिलाएं चेहरों व हाथों का स्कार्प, दस्तानों को पूरी तरह बांधकर निकल रही हैं। गर्मी के कारण कूलर, पंखा रिपेयर्स, खस विक्रेताओं की दुकानदारी भी चलने लगी है। सूरज की तपन के कारण, बढ़ी गर्मी से लोग बेचैन है। मंगलवार को दोपहर 1 बजे के बाद नगर की कई सड़कें सूनी नजर आई। गर्मी से राहत पाने लोगों ने पंखे, कूलर व एसी चलाना शुरु कर दिया हैं, पंखे, कूलर व एसी की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ भी देखी जा रही है। वहीं पेय पदार्थो की मांग भी बढ़ गई है। शहर में फलों के रस, लस्सी, गन्ना रस और कोल्डिंग सहित अन्य पेयजल पदार्थो से लोग राहत महसूस करने प्रयास करते नजर आ रहे हैं। जूस व कोल्ड ड्रिंक की डिमांड बढने लगी है।
चश्में व टोपी की मांग बढ़ी
इन दिनों तेज गर्मी के बढ़ते ही बाजार में चश्में, टोपी, गमछा व टाबिल की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ बढने लगी है, धूप से सिर व आंखों के बचाव के लिए लोग चश्में व टोपियां खरीद रहे हैं।
आ गए देशी फ्रीज
गर्मी बढने के साथ ही लोगों की प्यास बुझाने बाजार में देशी फ्रीज घड़ों की आवक शुरु हो गई हैं। मटकों की कीमत विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष बढ़ोतरी बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button