क्राइम

लोडिंग ट्रक से पौने पांच लाख के कपड़े चोरी, सागर से सांची के बीच की वारदात

ड्राइवर ने सांची थाने में आकर मामला दर्ज कराया
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
सागर से भोपाल के लिए रवाना हुए एक लोडिंग ट्रक से पौने 4 लाख 85 हजार रुपए मूल्य के कार्टून में रखे ब्रांडेड कंपनी के कपड़े और एलसीडी गायब हो गई है। यह वारदात सलामतपुर त्रिमूर्ति चौराहे पर होना बताई जा रही है। ट्रक ड्राइवर शिवम पुत्र रघुवीर भालसे निवासी इंदौर ने सांची थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सांची थाना के एएसआई गंधर्व सिंह ने बताया कि ट्रक ड्राइवर द्वारा सागर की गोदाम से ब्रांडेड कंपनी के कपड़ों के कार्टून ट्रक में लोड करके उन्हें भोपाल लेकर जा रहा था। 11 फरवरी को यह ट्रक सागर से रात 8 बजे रवाना हुआ था, जो बीती रात 12 बजे सलामतपुर त्रिमूर्ति चौराहे पर पहुंचा। यहां पर ड्राइवर ने ट्रक को खड़ा करने के बाद चाय पीने के लिए चला गया। इसी बीच किसी ने ट्रक की सील तोड़कर चोर गिरोह ने 17 कार्टून और सेमसंग कंपनी की एलसीडी गायब कर दी। चोरी गए माल की कीमत 4 लाख 85 हजार रुपए के करीब बताई गई है।
इधर… सूने घर में 80 हजार की चोरी
जिले के मण्डीदीप के सतलापुर थाना के तहत आलमपुर में रहने वाली मायाबाई पत्नी कमल सिंह नायक के घर में चोरी की वारदात हुई है। चोर यहां से सोने के दो मंगलसूत्र, सोने के दो टाप्स, दो चांदी के कड़े, एक जोड़ चांदी की पायल, एक करधोनी चांदी की सहित नगद राशि चोरी हुई है। पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। वहीं रायसेन के अशोक नगर मोहल्ले में भी कमल सिंह के घर में चोरी की घटना हुई है। इस घर से चोर एक जोड़ चांदी की पायल और एक जोड़ हाथ के कंगन सोने के चोरी कर ले गए। कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।यहां जादौन परिवार के दो मंजिला मकान से 10 लाख रुपये की मत के जेवरात समेत नकदी 45 हजार रुपये चोरी का कोतवाली पुलिस आज तक सुराग नहीं लगा सकी।

Related Articles

Back to top button