रायसेन में निमोनिया से हुई थी तेंदुए की मौत: नाले में पड़ा मिला तेंदुए का पांच दिन पुराना शव, वन विभाग के अमले को नहीं लगी भनक
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। सामान्य वनमण्डल कार्यालय के तहत पश्चमी वनरेंज सर्किल के अंतर्गत कटसारी बहेड़िया गांव के पास लगे जंगल वाले नाले में तेंदुए का शव मिला। तेंदुए की मौत पांच दिन पहले मौत होना बताई जा रही है। तब से तेंदुआ यहां पर मरा पड़ा हुआ था।लेकिन डिप्टी रेंजर लल्लन सिंह सहित वन विभाग के वन अमले को उसकी जानकारी तक नहीं मिली। बड़े आश्चर्य और शर्म की बात है। गांव के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना मोबाइल फोन पर दी। तब कहीं वन अमला हरकत में आया और मौके पर जाकर टीम घटना स्थल पर पहुंची। पशु चिकित्सा लय रायसेन के डाॅक्टरों ने तेंदुए के शव की जांच पीएम रिपोर्ट में मादा तेंदुए की मौत का कारण निमोनिया होना बताया गया है। डीएफओ अजय कुमार पांडेय ने बताया कि मृत मादा तेंदुए के फिर भी उसके अन्य अंगों को सैंपल के रूप में लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। बाद में मृत मादा तेंदुआ के शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है।



