धार्मिकमध्य प्रदेश

भैंसरा में मिले गौवंश के अवशेष का मामला : रासुका की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

हिन्दू उत्सव समिति ने मुख्यमंत्री डीजीपी तथा कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक के नाम तहसीलदार सुधीर शुक्ला को सौंपा ज्ञापन
सिलवानी । बीते दिनों कस्बा बम्होरी के ग्राम भैंसरा में नाले किनारे खेत से मृत गौवंश के अवशेष मिलने के मामले में हिन्दू उत्सव समिति के तत्वावधान में शनिवार को तहसीलदार सुधीर शुक्ला को मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक रायसेन के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से हिन्दू उत्सव समिति ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में बम्होरी पुलिस ने कुछ आरोपियों पर कार्रवाई की है लेकिन कई अन्य आरोपियों को छोड़ दिया गया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि 21 जुलाई को ग्राम भैंसरा में मवेशियों के अवशेष मिलने की जानकारी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवशेष जब्त कर जांच के लिए भेजे थे। इस दौरान कुछ आरोपियों पर प्रकरण दर्ज भी हुए हैं लेकिन फ़ारूक मंसूरी पिता चांद मिया, राजा मंसूरी पिता चांद मिया, बादशाह, शमीम पिता बादशाह, शाकिब पटेल और फैजान खां पिता शरीफ खां निवासी बम्होरी पर अब तक कार्रवाई नहीं की गई है। शीघ्र ही इन आरोपियों पर भी पुलिस प्रशासन कार्रवाई करें।
हिन्दू उत्सव समिति तथा हिन्दू संगठनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इन आरोपियों पर भी सख्त कार्रवाई कर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून रासुका के तहत प्रकरण दर्ज किया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है तो हिन्दू उत्सव समिति और सनातन समाज धरना प्रदर्शन और चक्काजाम, आंदोलन करेंगे। इसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और पुलिस महानिदेशक भोपाल को भी भेजी गई है।
ज्ञापन सौंपने वालों में हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष राजीव उर्फ रानू सोनी, महेश नामदेव, संजू सेन, सुशील सोनी, संजू तिवारी, राघवेंद्र कुशवाहा, सोनू शुक्ला, सुरेंद्र चौरसिया, पूरन कुशवाहा, मुकेश साहू, अमित रजक, राजकुमार मेहरा, राकेश नामदेव, हीरा कुशवाहा,शिव चडार, प्रियांशु सिंह राजपूत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button