नवजात बच्ची गड्ढे में घायल अवस्था में ग्रामीणों को मिली, अस्पताल में भर्ती कराया
पुलिस प्रकरण पंजीबद्ध कर जुटी जांच में
रिपोर्टर : अर्जुन सिंह लोधी
दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के समीप कोटातला के गड्ढे में सोमवार सुबह करीब 7 बजे घायल अवस्था में नवजात (बच्ची) शिशु मिलने से सनसनी फ़ैल गई । ग्रामीणों द्वारा मानवता का परिचय देते हुए तत्काल पुलिस को सूचित कर प्रभात आदिवासी, ओंकार सिंह और राकेश सिंह ने बिना देर कर तत्काल इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसका इलाज एसएनसीयू वार्ड में ड्यूटीरत डॉक्टर द्वारा किया गया और वर्तमान में डॉक्टर रोहित जैन, सोनू शर्मा, सिस्टर बरखा सेन के अलावा और भी सिस्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि नवजात बच्ची की हालत गंभीर है जिसका इलाज जारी है। जबलपुर नाका चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि ग्रामीण प्रताप आदिवासी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।



