पिकप की चपेट में आई चीतल, वाहन पलटने से तीन की मौत, 6 लोंगो को आई गंभीर चोटे

पान उमरिया मार्ग सरदा की घटना
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जिले की थाना खितौला सीमा से लगें वन परिक्षेत्र सरदा पानउमरिया सड़क मार्ग में गुरुवार शाम 4:10 बजे के दौरान लोडिंग पिकप की टक्कर से जहाँ वन पाणी की मौत हो गई वहीं वाहन में सवार 9 लोंगो में तीन की घटना स्थल पर मौत हो गई थी अन्य 6 लोंगो को गंभीर हालत में 108 की सहायता से जबलपुर मेडिकल्स रिफर किया गया। इस घटना की जानकारी जैसा ही थाना खितौला को लगीं तत्कालीन थाना पुलिस सहित अनुविभागीय अधिकारी ने घटना स्थल पर पहुंच कर 108 की सहायता से मेडिकल्स अस्पताल भिजवाया । वहीं मृतकों को सिहोरा अस्पताल मरचूरी में रखा गया! जिनका पोस्टमार्टम शुक्रवार को सुबह किया जायेगा!
घटित हुई घटना की जानकारी – सिहोरा अनुविभागीय अधिकारी पारुल शर्मा पुलिस ने मीडिया को जानकारी में बताया कि गुरुवार की शाम अचानक मेटा डोर वाहन क्रमांक एम पी 20 जी बी 6705 पानउमरिया सड़क मार्ग पर जैसे ही पहुंचा वन पाणी चीतल के अचानक सामने आ जाने से सीधी भीड़त में वाहन दूर उछल कर जा गिरा और पलट गया! इस घटना में चीतल सहित तीन लोंगो की मौत हो गईं थीं!
मृतको मेंआदिक सिंह पिता विशमबर उम्र 50 वर्ष निवासी सिलोड़ी, सुकरत सिंह पिता हरिसिंह ठाकुर उम्र 50 वर्ष निवासी महगवा, ओमप्रकाश पिता राम कुमार मल्लाह उम्र 53 वर्ष वार्ड क्रमांक 3 सिहोरा निवासी की घटना स्थल पर मौत हो गईं थीं!
अन्य घायलों को किया गया रिफर -घायलों में संत सिंह उर्फ़ बेड़ी पिता तिलक सिंह सिलोड़ी के साथ अन्य पांच लोंगो को 108 की सहायता से जबलपुर मेडिकल्स अस्पताल रिफर किया गया है!
मृतकों का शुक्रवार की सुबह होगा पोस्टमार्टम तीनो मृतकों का पोस्टमार्टम रात्रि हो जाने के कारण सुबह किया जायेगा।



