महाराजा अजमीढ़ देव जी की जयंती पर सर्व स्वर्णकार सोनी समाज ने किया विशाल कार्यक्रम का आयोजन
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। सर्व स्वर्णकार सोनी समाज के आदि पुरुष और आराध्य महाराजा अजमीढ़ देव जी की जयंती पर सर्व स्वर्णकार सोनी समाज द्वारा विशाल आयोजन किया गया। दमोह के सराफा बाजार बकौली चौराहै पर एकत्रीकरण के बाद एक विशाल शोभायात्रा दमोह शहर के मुख्य मार्ग से होते हुई निकाली गई। बकौली चौराहे से शुरू हुई ये शोभायात्रा टॉकीज तिराहा पुराना थाना सिटी नल, महाकाली चौराहा बड़ा पुल होती हुई घंटाघर पहुंची यहां पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा इस शोभायात्रा का स्वागत किया गया उसके बाद ये शोभा यात्रा दमोह के बकौली चौराहे पर समाप्त हुई । जहां पर मुख्य समारोह का आयोजन किया गया यहां पर भगवान अजमीढ़ देव जी की आरती प्रसाद वितरण और सहभोज का आयोजन किया गया। मुख्य समारोह के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही । यहां से समाज के वरिष्ठ लोगों को और मेधावी लोगों को सम्मानित किया गया। समाज के लिए विशिष्ट कार्य करने वालों और अपने क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को भी यहां से सम्मानित किया। कार्यक्रम में दमोह विधानसभा के प्रत्याशी जयंत कुमार मलैया और अजय टंडन भी शामिल हुए उन्होंने भगवान अजमीढ़ देव जी का पूजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किरण बृज गोपाल सोनी बक्सवाहा नगर पालिका अध्यक्ष मौजूद रही, वही विशिष्ट अतिथि स्वर्णकार समाज जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल सराफ मौजूद रहें। कार्यक्रम का सफल आयोजन स्वर्णकार समाज के युवाओं द्वारा किया गया। आयोजन समिति में वीरेंद्र सोनी नील, श्याम सोनी, मनीष सोनी, कैलाश सोनी, निहाल सोनी, प्रदीप सोनी, संतोष सोनी, रामजी सोनी, हेमेंद्र सोनी, जीतू सोनी, हेमेंद्र सोनी (रिंकू), सुरेंद्र सोनी, अरुण सोनी, नरेंद्र सोनी, राहुल सोनी, रितेश सोनी आदि उपस्थित रहे।



