गढ़ी में 6 माह पूर्व हुई चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
रिपोर्टर : प्रकाश जाटव
रायसेन। जिले के गैरतगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी गढ़ी में बीते 6 माह पूर्व सूने घर से सोने चांदी के आभूषण सहित नगद रुपयों की चोरी हुई थी। जब से अभी तक पुलिस चोर की तलाश में थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी अंसार खां मंसूरी पिता वहीद खां मंसूरी निवासी गढ़ी प्रधानमंत्री अगरिया सड़क मार्ग पर अपने खेत में बने पक्के मकान में निवास करता हैं पिछले 27 28 दिसंबर 2021 की दरमियानी रात को अज्ञात व्यक्ति ने सूने घर में घुसकर सोने का तिजाना, पायल, लच्छे एवं नगदी रूपये चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 457, 380, के तहत अज्ञात व्यक्ति के नाम से दर्ज कर पुलिस चोर की तलाश में रही घटना के समय अंसार खां एवं उसके परिवार के लोग गढ़ी से बाहर किसी कार्यक्रम में गए हुए थे।
इसके बाद से ही गढ़ी गैरतगंज पुलिस इस चोरी की घटना के मामले में बराबर तफ्तीश कर रही थी। मुखबिर भी इस घटना पर नजर रखे हुए थे पुलिस ने बिलाल को किसी अन्य चोरी के मामले में भी बुलाकर पूछताछ कर इस चोरी की शंका भी बिलाल पर गई जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो बिलाल ने चोरी करना स्वीकार किया।
मकान सूना होने से इसी क्षेत्र में निवास करने वाले बिलाल खां पुत्र मुमताज खां उर्फ हल्के भज्जी उम्र 22 साल ने सूने घर का फायदा उठाकर मकान की छत के ऊपर से ज़ीने से घर के अंदर घुसा और एक कमरे में लगी कांच की खिड़की तोड़कर सोने चांदी के गहने एवं हजारों रुपए नगद राशि चुरा कर ले गया। आरोपी की धरपकड़ कर चोरी में गए सामान की बरामदगी कर आरोपी को पुलिस हिरासत में लैकर न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेजा इस पूरे मामले में थाना प्रभारी डीडी आजाद,चौकी प्रभारी नेहा अहिरवार, प्रधान आरक्षक रणविजय राय, आरक्षक सोनू कर्मा एवं विजय चौहान की अहम भूमिका रही।



