मध्य प्रदेश

महिला दिवस पर किया पौधारोपण

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा ।
महिला दिवस के अवसर पर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी के मार्गदर्शन पर महिला मोर्चा मंडल साईंखेड़ा के तत्वाधान में आदर्श स्कूल साईंखेड़ा में वृक्षारोपण किया गया एवं पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारियों, सफाई कर्मी कलाबाई का तिलक एवं श्रीफल से कोरोना योद्धा के रूप में सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष फूलाबाई अहिरवार, भाजपा जिला मंत्री शिवा त्रिवेदी, जिला मीडिया प्रभारी मालती गुर्जर, साईंखेड़ा संगठन मंडल उपाध्यक्ष संध्या भदोरिया, श्रीमती शांति राजपूत, श्रीमती पूजा अवधिया, श्रीमती अभिलाषा दुबे, श्रीमती नंदिनी पटेल, कुमारी सपना तोमर, कुमारी पल्लवी श्रीवास्तव, कुमारी अनिता राजपूत, श्रीमती ज्योति लता राजपूत,, श्रीमती रजनी पटेल उपस्थित थी साईंखेड़ा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती स्वाति अग्रवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button