नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी का उमरियापान मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भाजपा जिला कटनी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी का भाजपा मंडल उमरियापान के कार्यकर्ताओं ने कटनी पहुंचकर भव्य स्वागत किया। जिला मंत्री विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया अपने कार्यकर्ताओं जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी का फूल माला पहनाकर स्वागत कर बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, मंडल उपाध्यक्ष योगेन्द्रसिंह ठाकुर, राकेश त्रिपाठी, राजेन्द्र पटेल, रिषभ ब्यौहार, संदीप सोनी, पूरन राय, प्रमोद असाटी, जयपाल सिंह, जयकरण पटेल आदि मंडल के पदाधिकारीगण व
देवतुल्य कार्यकर्ता समलित रहे । नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी वह दल है जो एक छोटे से कार्यकर्ता को भी जिला अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त करती है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व को उनके विश्वास के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वे पार्टी की नीतियों को मजबूती से लागू करने और संगठन को और सशक्त बनाने के लिए काम करेंगे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि वे पार्टी के हित में पूरी निष्ठा और मेहनत से काम करेंगे।