मध्य प्रदेशराजनीति
बिजली कटौती को लेकर ब्लॉक कांग्रेस का धरना प्रदर्शन मंगलवार को

रिपोर्टर : फारूक मंसूरी
बम्होरी । पिछले कई दिनों से बम्होरी क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस कमेटी के द्वारा धरना प्रदर्शन कर मध्य प्रदेश सरकार को घेरने की तैयारी की है। मंगलवार की दोपहर 12 बजे से रानी अवंतीबाई चौराहे पर आयोजित किया जा रहा है। कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष टीकम पटेल ने बताया गया कि विगत कई दिनों से क्षेत्र में आम नागरिकों एवं किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है जिससे आमजन परेशान हाल है किसानों को अपने खेतों में पानी नहीं दे पा रहा है जिससे किसानों की समस्या बढ़ती जा रही है इसी को लेकर हम लोगों द्वारा कल मंगलवार को बिजली कटौती को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है । उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से धरना प्रदर्शन में शामिल होकर सफल बनाने का आग्रह किया है।



