धार्मिक

Today Panchang आज का पंचांग सोमवार, 16 दिसम्बर 2024

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला मुख्यालय हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
सोमवार 16 दिसम्बर 2024
16 दिसम्बर 2024 दिन सोमवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष कि प्रतिपदा तिथि है। आज भगवान श्रीसूर्यनारायण वृश्चिक राशी को छोड़कर मूल नक्षत्र एवं धनु राशी में (प्रा. 07:38 AM पर) प्रवेश कर जायेंगे। अर्थात आज से खरमास आरम्भ होता है। धनु राशी के सूर्य जब भी आते हैं, उन्हें शुभ नहीं माना जाता। इस समय अर्थात सम्पूर्ण मास को मलमास, धनुर्मास अथवा खरमास के नाम से जाना जाता है। इस मास में छप्पर बांधना, खाट में बंधन लगाना, या नए घर का नींव बांधना अथवा वैवाहिक बंधन हो या फिर अन्य किसी भी प्रकार का बंधन नहीं लगना-लगाना चाहिए। यह कुल मिलाकर यूँ कहें की यह मास अशुभ माना जाता है। परन्तु हाँ किसी भी प्रकार का पूजा-पाठ प्रतिबंधित इस मास में नहीं होता है। बल्कि जप-तप या पूजा-पाठ का कई गुना फल इस मास में प्राप्त होते हैं। आज धनु राशी की सूर्य संक्रान्ति का पुण्यकाल सुबह ही मनाया जायेगा। आज गोदावरी स्नान एवं वस्त्रादि दान का अनंत गुना फल होता है। आप सभी सनातनियों को “मूल नक्षत्र एवं धनु राशी में सूर्य संक्रान्ति” की हार्दिक शुभकामनायें।।
महा मृत्युंजय मंत्र – ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।।
☄️ दिन (वार) – सोमवार के दिन क्षौरकर्म अर्थात बाल, दाढ़ी काटने या कटाने से पुत्र का अनिष्ट होता है शिवभक्ति को भी हानि पहुँचती है अत: सोमवार को ना तो बाल और ना ही दाढ़ी कटवाएं ।
सोमवार के दिन भगवान शंकर की आराधना, अभिषेक करने से चन्द्रमा मजबूत होता है, काल सर्प दोष दूर होता है।
सोमवार का व्रत रखने से मनचाहा जीवन साथी मिलता है, वैवाहिक जीवन में लम्बा और सुखमय होता है।
जीवन में शुभ फलो की प्राप्ति के लिए हर सोमवार को शिवलिंग पर पंचामृत या मीठा कच्चा दूध एवं काले तिल चढ़ाएं, इससे भगवान महादेव की कृपा बनी रहती है परिवार से रोग दूर रहते है।
सोमवार के दिन शिव पुराण के अचूक मन्त्र “श्री शिवाये नमस्तुभ्यम’ का अधिक से अधिक जाप करने से समस्त कष्ट दूर होते है. निश्चित ही मनवाँछित लाभ मिलता है।
🌐 शुभ हिन्दू नववर्ष 2024 संवत्सर क्रोधी
📖 संवत्सर (उत्तर) कालयुक्त
🧾 विक्रम संवत 2081 विक्रम संवत
🔮 गुजराती संवत 2080 विक्रम संवत
☸️ शक संवत 1946 शक संवत
☪️ कलि संवत 5125 कलि संवत
🕉️ शिवराज शक 351
☣️ आयन – दक्षिणायन
☀️ ऋतु – सौर हेमंत ऋतु
🌤️ मास – पौष मास आरंभ
🌔 पक्ष – कृष्ण पक्ष
📆 तिथि – सोमवार पौष माह के कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि 12:27 PM तक उपरांत द्वितीया
📝 तिथि का स्वामी – प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव जी है और द्वितीया तिथि के स्वामी भगवान ब्रह्मा जी है ।
💫 नक्षत्र – नक्षत्र आद्रा 01:13 AM तक उपरांत पुनर्वसु
🪐 नक्षत्र स्वामी – भगवान शिव के रुद्र रूप को आर्द्रा नक्षत्र का अधिपति देवता माना जाता है। तथा इस नक्षत्र का स्वामी राहु है।
⚜️ योग – नक्षत्र आद्रा 01:13 AM तक उपरांत पुनर्वसु
प्रथम करण : कौलव – 12:27 पी एम तक
द्वितीय करण – तैतिल – 11:37 पी एम तक गर
🔥 सोमवार का शुभ गुलिक कालः-शुभ गुलिक काल 01:42:00 P.M से 02:59:00 P.M बजे तक
⚜️ दिशाशूलः- आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें।
🤖 राहुकालः- आज का राहु काल 08:31:00 A.M से 09:49:00 A.M बजे तक
🌞 सूर्योदय – प्रातः 07:07.00
🌅 सूर्यास्त – सायं 17:27 .00
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 05:18 ए एम से 06:12 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 05:45 ए एम से 07:07 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 11:56 ए एम से 12:38 पी एम
✡️ विजय मुहूर्त : 02:00 पी एम से 02:42 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 05:24 पी एम से 05:52 पी एम
🌌 सायाह्न सन्ध्या : 05:27 पी एम से 06:49 पी एम
💧 अमृत काल : 03:41 पी एम से 05:13 पी एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 11:50 पी एम से 12:45 ए एम, दिसम्बर 17
🚓 यात्रा शकुन-मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
👉🏼 आज का मंत्र-ॐ सौं सौमाय नम:।
💁🏻 आज का उपाय-शिव मंदिर में पंचामृत अर्पण करें।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – रवियोग/ धनु मासारंभ/ पौष मासारंभ/ हैदराबाद सालारजंग संग्रहालय की स्थापना दिवस, अभिनेता हर्षवर्धन राणे जन्म दिवस, लेखक तारक मेहता जन्म दिवस, बहरीन स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रीय विजय दिवस, परमवीर चक्रसम्मानित अरुण खेतरपाल स्मृति दिवस, प्रसिद्ध भारतीय महिला क़व्वाल शकीला बानो पुण्य तिथि, अभिनेता लक्ष्मीकांत बेर्डे पुण्य तिथि, बांग्लादेश विजय दिवस
✍🏼 विशेष – प्रतिपदा तिथि को कद्दू एवं कूष्माण्ड का दान एवं भक्षण दोनों ही त्याज्य बताया गया है। प्रतिपदा तिथि वृद्धि देनेवाली तिथि मानी जाती है। साथ ही प्रतिपदा तिथि सिद्धिप्रद तिथि भी मानी जाती है। इस प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देवता हैं। यह प्रतिपदा तिथि नन्दा नाम से विख्यात मानी जाती है।
🗺️ Vastu tips_ 🗽
शौचालय की दीवार आज के समय में लोग छोटे-छोटे कमरों में रहते हैं, जहां घर की सभी चीजें मैनेज नहीं हो पाती। ऐसे में कई बार लोग बाथरूम की दीवार का भी इस्तेमाल करते हैं। वहां चीजें रखने के लिए कोई व्यवस्था बना लेते हैं और अपना बटुआ, पैसा भी उस जगह पर रख देते हैं। लेकिन वास्तु में आपकी ये छोटी भूल बहुत बड़ी मानी जाती है। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से आपके जीवन में धन से जुड़ी समस्याओं का कभी अंत नहीं होता। पैसे बचाए नहीं बचते। साथ ही आप कर्ज में भी डूब सकते हैं। इसलिए कभी भी बाथरूम की दीवार के पास पैसा न रखें, ना ही पैसा रखने की जगह बनाएं।
सीढ़ियों के नीचे वास्तु की मानें तो सीढ़ियों के नीचे पैसे रखने की जगह बनाना भी बेहद अशुभ होता है। इसके कारण आपके घर में धन का प्रवाह रुक सकता है और आर्थिक परेशानियां आपको आ सकती हैं। यह एक ऐसा स्थान है जहां पैसा रखने से आपका जमा धन भी स्वाहा हो सकता है। साथ ही इसकी वजह से आपके घर के लोगों को भी पैसों की तंगी आ सकती है। वास्तु के अनुसार, इस जगह पैसा रखने से आपके घर की समृद्धि रुक जाती है, इसलिए कभी भी सीढ़ियों के नीचे धन रखने का स्थान न बनाएं।
🔑 जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
पोटैशियम से भरपूर: दोनों में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने और मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने में मदद करता है।
हाइड्रेशन: नारियल पानी और केले दोनों ही हाइड्रेशन के लिए अच्छे हैं।
ऊर्जा बढ़ाने वाले: दोनों में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो ऊर्जा बढ़ाने में मदद करते हैं।
अंतर:
पोषक तत्व: केले में विटामिन सी, विटामिन बी6, और फाइबर अधिक होता है, जबकि नारियल पानी में विटामिन सी और पोटैशियम अधिक होता है।
कैलोरी: केले में कैलोरी अधिक होती है (100-150 कैलोरी प्रति मध्यम आकार का केला), जबकि नारियल पानी में कैलोरी कम होती है (45-60 कैलोरी प्रति कप)।
पाचन: केले में फाइबर अधिक होता है जो पाचन में मदद करता है, जबकि नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो पाचन में मदद करते हैं।
🥝 आरोग्य संजीवनी 🍓
शरीर को गर्मी मिलती है: गुड़ और दूध दोनों ही गर्म पदार्थ होते हैं, जो शरीर को गर्मी प्रदान करते हैं।
अनिद्रा दूर होती है: गुड़ और दूध के मिश्रण से शरीर को आराम मिलता है और अनिद्रा की समस्या दूर होती है।
पाचन तंत्र मजबूत होता है: गुड़ में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
रक्त शुद्धि होती है: गुड़ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स रक्त को शुद्ध करते हैं।
हड्डियाँ मजबूत होती हैं: दूध में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
तनाव कम होता है: गुड़ और दूध के मिश्रण से शरीर को आराम मिलता है और तनाव कम होता है।
🌷 गुरु भक्ति योग 🌹
शास्त्रों में कहा गया है कि व्यक्ति जैसा भोजन करता है वैसा ही उसका स्वभाव होता है। गरुड़ पुराण में भोजन को लेकर एक विशेष नियम बताया गया है, जिसे जानना हर व्यक्ति के लिए जरूरी है क्योंकि भोजन में भी भाव और स्वभाव का समावेश होता है इसलिए कुछ लोगों के घर में भोजन करने से पहले हमें कुछ नियमों को जानना जरूरी है, क्योंकि गरुड़ पुराण के अनुसार कुछ लोगों के घर में भोजन करना सही नहीं होता है।
▪️ चोरी, डकैती, हिंसा जैसे अनैतिक कार्य करके धन कमाने वाले व्यक्ति के घर में कभी भी भोजन नहीं करना चाहिए।
▪️ जो व्यक्ति चुगली, चुगली और कुटिलता करता है उसके घर में कभी भी भोजन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा व्यक्ति कभी भी आपको सद्भावना से भोजन नहीं कराता है और ऐसे लोगों के यहां भोजन करने से जीवन में पाप का बोझ बढ़ता है।
▪️ किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति से कभी भी भोजन नहीं लेना चाहिए, क्योंकि वह शरीर के दर्द को दबाकर हमें भोजन परोसता है।
▪️ जो व्यक्ति अधर्मी होता है, भगवान उसकी निंदा करते हैं ऐसे व्यक्ति के घर में कभी भी भोजन नहीं करना चाहिए, ऐसे लोगों के घर में भोजन करने से समाज में वृद्धि होगी और जीवन कठिन हो जाएगा।
▬▬▬▬▬▬๑ ⁂❋⁂ ๑▬▬▬▬▬▬
⚜️ प्रतिपदा तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ तथा कृष्ण पक्ष में शुभ फलदायिनी मानी जाती है। आज प्रतिपदा तिथि को अग्निदेव से धन प्राप्ति के लिए एक अत्यंत ही प्रभावी उपाय कर सकते हैं। इस अनुष्ठान से अग्निदेव से अद्भुत तेज प्राप्त करने के लिए भी आज का यह उपाय कर सकते हैं। साथ ही आज किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति भी इस अनुष्ठान के माध्यम से अग्निदेव से करवायी जा सकती हैं। इसके लिए आज अग्नि घर पर ही प्रज्ज्वलित करके गाय के शुद्ध देशी घी से (ॐ अग्नये नम: स्वाहा) इस मन्त्र से हवन करना चाहिये।
शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति का जन्म प्रतिपदा तिथि में होता है वह व्यक्ति अनैतिक कार्यों में संलग्न रहने वाला होता है। ऐसा व्यक्ति कानून के विरूद्ध जाकर काम करने वाला भी होता है। ऐसे लोगों को मांस मदिरा काफी पसंद होता है अर्थात ये तामसी भोजन के शौकीन होते हैं। आम तौर पर इनकी दोस्ती ऐसे लोगों से होती है जिन्हें समाज में सम्मान की दृष्टि से नहीं देखा जाता अर्थात बदमाश और ग़लत काम करने वाले लोग।

Related Articles

Back to top button