क्राइम

सिलौंडी पुलिस क्षेत्र का भ्रमण कर गुंडों बदमाशों को चौकी बुलाया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एसडीओपी स्लीमनाबाद अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान एवं सिलौंडी चौकी प्रभारी दिनेश कुमार कुरेशिया के द्वारा थाना ढीमरखेड़ा अंतर्गत एवं चौकी अंतर्गत थाना क्षेत्र के निगरानी शुदा बदमाश एवं गुंडा बदमाश 1 भारत पटेल पिता गोपाल राम पटेल उम्र 50 साल निवासी ढीमरखेड़ा, रवि कुमार पिता विनोद कुमार वर्मा उम्र 30 साल निवासी ढीमरखेड़ा, संजय उर्फ छोटू कॉल पिता मुन्नालाल कॉल उमर 22 साल ग्राम सिंह सिलौंडी के द्वारा सिलौंडी चौराहा पर शराब की दुकान के पास आतंक मचाते मिलने पर तीनों के खिलाफ धारा 170 BNS के तहत गिरफ्तार किया गया।
कार्यवाही के दौरान चौकी प्रभारी सिलौंडी दिनेश कुमार कुरेशिया और आरक्षक धर्मवीर सिंह आरक्षक अमित शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Related Articles

Back to top button