श्रमजीवी पत्रकार संघ चुनाव में ओम प्रकाश शर्मा अध्यक्ष मयंक जैन महासचिव बने
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जनपद सभागार मैं श्रमजीवी पत्रकार संघ के चुनाव में ओम प्रकाश शर्मा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। साथ ही मयंक जैन महासचिव निर्वाचित हुए। श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक में प्रदेश सचिव रामशरण पाराशर, जिला अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, महासचिव देवानंद राठौर, वरिष्ठ पत्रकार संतोष शर्मा, संतोष तिवारी की उपस्थिति में यह चुनाव संपन्न हुए।
निर्वाचित अध्यक्ष महासचिव को श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक जबेरा के सभी साथियों शुभचिंतकों ने बधाइयां प्रेषित की हैं । वही प्रदेश सचिव राम श्याम पाराशर जिला अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, महासचिव देवानंद राठौर ने गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी । इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार संतोष शर्मा, संतोष तिवारी, संजय जैन, नारायण शर्मा, ओपी शर्मा, संदीप दुबे, अमित तिवारी जबेरा, निवेश जैन, अर्पित जैन सिग्रामपुर, सुबोध, भगवत सिंह लोधी, बीजाडोगरी जैन, अशोक रैकवार नोहटा, रानू, जावेद खान, अभिषेक खरे बनवार, विश्वनाथ सिंह ठाकुर साखा, शैलेंद्र जैन करनपुरा सहित जबेरा ब्लॉक के पत्रकार साथियों की उपस्थिति रही ।



