ज्योतिषधार्मिक

Today Panchang आज का पंचांग बुधवार, 01 अप्रैल 2026

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
जय श्री हरि
🧾 आज का पंचांग 🧾
बुधवार 01 अप्रैल 2026
ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात ।।
☄️ दिन (वार) – बुधवार के दिन तेल का मर्दन करने से अर्थात तेल लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है धन लाभ मिलता है।
*बुधवार का दिन विघ्नहर्ता गणेश का दिन हैं। बुधवार के दिन गणेश जी के परिवार के सदस्यों का नाम लेने से जीवन में शुभता आती है। बुधवार के दिन गणेश जी को रोली का तिलक लगाकर, दूर्वा अर्पित करके लड्डुओं का भोग लगाकर उनकी की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 🔮 *शुभ हिन्दू नववर्ष 2026 विक्रम संवत : 2083 सिद्धार्थी विक्रम : 1969 शर्वरी* 🌐 रौद्र संवत्सर विक्रम संवत 2083,
✡️ शक संवत 1948 (पराभव संवत्सर), चैत्र
☮️ गुजराती सम्वत : 2082 पिङ्गल
☸️ काली सम्वत् 5127_

🕉️ संवत्सर (बृहस्पति) पराभव
☣️ आयन – उत्तरायण
☂️ ऋतु – सौर बसंत ऋतु
☀️ मास – चैत्र मास
🌖 पक्ष – शुक्ल पक्ष
📆 तिथि – बुधवार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि 07:06 AM तक उपरांत पूर्णिमा
🖍️ तिथि स्वामी :- चतुर्दशी तिथि के स्वामी भगवान भोलेनाथ जी है। प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है । चतुर्दशी को चौदस भी कहते हैं। चतुर्दशी तिथि के स्वामी भगवान शिव हैं।
💫 नक्षत्र- नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 04:17 PM तक उपरांत हस्त
🪐 नक्षत्र स्वामी – उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का स्वामी सूर्य ग्रह है। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के मुख्य देवता अर्यमा हैं, अर्यमा को 12 आदित्यों (सूर्य के रूपों) में से एक माना जाता है।
⚜️ योग – वृद्धि योग 02:50 PM तक, उसके बाद ध्रुव योग
प्रथम करण : वणिज 07:06 AM तक
द्वितीय करण : विष्टि 07:21 PM तक, बाद बव
🔥 गुलिक काल : – बुधवार को शुभ गुलिक 11:10 से 12:35 बजे तक ।
⚜️ दिशाशूल – बुधवार को उत्तर दिशा में दिशा शूल होता है ।इस दिन कार्यों में सफलता के लिए घर से सुखा / हरा धनिया या तिल खाकर जाएँ ।
🤖 राहुकाल : – बुधवार को राहुकाल दिन 12:35 से 2:00 तक । राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदयः – प्रातः 06:02:00
🌅 सूर्यास्तः – सायः 06:18:00
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 04:39 ए एम से 05:25 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : सुबह 05:02 ए एम से 06:11 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : कोई नहीं
✡️ विजय मुहूर्त : दोपहर 02:30 पी एम से 03:20 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:38 पी एम से 07:01 पी एम
🌌 सायाह्न सन्ध्या : शाम 06:39 पी एम से 07:48 पी एम
💧 अमृत काल : सुबह 08:48 ए एम से 10:28 ए एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : रात्रि 12:02 ए एम, अप्रैल 02 से 12:48 ए एम, अप्रैल 02
सर्वार्थ सिद्धि योग : शाम 04:17 पी एम से 06:10 ए एम, अप्रैल 02
❄️ रवि योग : सुबह 06:11 ए एम से 04:17 पी एम
🚓 यात्रा शकुन- बुधवार को हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
👉🏼 आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
🤷🏻‍♀️ आज का उपाय-किसी बटुक को सवाकिलो साबुत मूंग परिपूरित कांस्य पात्र भेंट करें।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ *पर्व एवं त्यौहार – श्री हनुमान जन्मोत्सव/ पंगुनी उथिरम/ चैत्र पूर्णिमा व्रत/ अन्वाधान/ स्वारोचिष मन्वादि/ भद्रा, सर्वार्थ सिद्धि योग/ रवि योग/ आडल योग/ विडाल योग/ सत्य व्रत/ पूर्णिमा व्रत/ भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) स्थापना दिवस, दूरदर्शन स्थापना दिवस, ऐपल कंपनी स्थापना दिवस, भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी जयन्ती, ओडिशा स्थापना दिवस (उत्कल दिवस), सामाजिक कार्यकर्ता शिवकुमार स्वामी जन्म दिवस, सामाजवादी मजदूर नेता श्रीधर महादेव और एस. एम जोशी स्मृति दिवस, क्रांतिकारी केशव बलिराम हेडगेवार जयन्ती, राष्ट्रीय प्रहसन दिवस, राष्ट्रीय खमीरी रोटी दिवस, मूर्ख दिवस (April Fools’ Day) ✍🏼 *तिथि विशेष – चतुर्दशी तिथि को शहद त्याज्य होता है। चतुर्दशी तिथि को एक क्रूरा तिथि मानी जाती है। इतना ही नहीं चतुर्दशी तिथि को उग्रा तिथि भी माना जाता है। यह चतुर्दशी तिथि रिक्ता नाम से विख्यात मानी जाती है। यह चतुर्दशी तिथि शुक्ल पक्ष में शुभ और कृष्ण पक्ष में अशुभ फलदायिनी मानी जाती है। इस चतुर्दशी तिथि के देवता भगवान शिवजी हैं।।
🌷 Vastu tips 🌸
आचार्य श्री गोपी राम के अनुसार यदि फ्लैट का मुख्य दरवाजा दक्षिण दिशा में खुलता है, तो सामान्यतः इसे शुभ नहीं माना जाता। लेकिन अगर यह दरवाजा किसी गैलरी में खुलता हो और उसके सामने खुला स्थान न होकर दीवार हो, जो दरवाजे को सीधे ब्लॉक कर रही हो, तो इसके नकारात्मक प्रभाव काफी हद तक कम हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में घर के मालिक को दक्षिण दिशा के बुरे फल नहीं मिलते।
*खिड़कियों का सही दिशा में होना जरूरी वास्तु के अनुसार फ्लैट में केवल मुख्य दरवाजे ही नहीं, बल्कि खिड़कियों का भी खास महत्व होता है। जिन घरों में अधिकतर खिड़कियां पूर्व, उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा में होती हैं, वे घर बहुत शुभ माने जाते हैं। भले ही मुख्य दरवाजा इन दिशाओं में न हो, लेकिन खिड़कियों की सही दिशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखती है। 🔰 *जीवनोपयोगी कुंजियां* ⚜️ आवाज़ खराब होने के आम कारण (लंबे समय से)*
वोकल कॉर्ड्स पर सूजन थायराइड की समस्या* एलर्जी या लगातार* खांसी–ज़ुकाम* एसिडिटी / GERD (खाने की नली में एसिड चढ़ना)*
वोकल कॉर्ड पर नोड्यूल या पॉलिप* धूम्रपान/पान/गुटखा*
कम पानी पीना या सूखापन* घर पर होने वाले असरदार उपा गुनगुना पानी और स्टीम*
दिन में 2–3 बार भाप (साधारण पानी की) लें।* गला तर रहे, इसके लिए ज्यादा पानी पिएँ आवाज को आराम दें*
बहुत बोलना, चिल्लाना, देर तक फोन पर बात करना — ये सब आवाज को और खराब करते हैंशहद + अदरक* 1 चम्मच शहद में 2–3 बूँद अदरक रस*
दिन में 2 बार लें। (यह वोकल कॉर्ड को शांत करता है हल्दी वाला गुनगुना दूध* *सूजन और जलन कम करता है गले को ठंडे-पेय, फ्रिज का पानी, आइसक्रीम से बचाएँ
🧋 *आरोग्य संजीवनी* 🍶
अगर पेट में दर्द, गैस या अपच की समस्या हो, तो यह नुस्खा तुरंत राहत देता है।
सामग्री:
1 छोटा चम्मच अजवाइन* 1 कप पानी*
चुटकी भर काला नमक (वैकल्पिक)* बनाने की विधि:
1 एक बर्तन में 1 कप पानी गर्म करें।
*
2 इसमें 1 छोटा चम्मच अजवाइन डालें और 3-4 मिनट तक उबालें।* 3 पानी को गुनगुना होने दें, फिर इसे छान लें।*
4 चाहें तो इसमें चुटकी भर काला नमक मिलाएँ।* 5 इसे धीरे-धीरे घूँट-घूँट पियें। *फायदा:
यह नुस्खा पेट की गैस, अपच और हल्के पेट दर्द को ठीक करता है। अजवाइन पाचन को बेहतर बनाती है और पेट को हल्का रखती है। दिन में 1-2 बार ले सकते हैं।
📖 गुरु भक्ति योग 🕯️
बच्चों की शिक्षा पर लगाएं धन आचार्य श्री गोपी राम के अनुसार, बच्चों की शिक्षा पर धन लगाने से किसी को भी कतराना नहीं चाहिए। अपने बच्चों की शिक्षा पर तो धन आप लगाते ही हैं लेकिन समाज में उन बच्चों की शिक्षा भी आपको करवानी चाहिए जो आर्थिक रूप से संपन्न नहीं हैं। बच्चों की शिक्षा पर लगाया धन कल को आपके लिए भी लाभदायक रहता है। अच्छी शिक्षा प्राप्त करके बच्चे परिवार और समाज का कल्याण करते हैं। वहीं जो लोग बच्चों की शिक्षा पर धन लगाने से कतराते हैं उन्हें भविष्य में विपरीत स्थितियों से गुजरना पड़ सकता है।
*
समाज सेवा में करें धन का प्रयोग समाज सेवा के लिए धन का सदुपयोग करके आपको भी मानसिक शांति मिलती है। समाज सेवा में निवेश किया गया धन किसी न किसी रूप में भविष्य में आपको भी लाभ पहुंचाता है। इसलिए कमाई के कुछ हिस्से को समाज सेवा में लगाने का संदेश देते हैं।
*बेसहारा लोगों की करें मदद धन का सही इस्तेमाल आपको बेसहारा या आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करने में भी करना चाहिए। में तो इसे अच्छा कर्म माना ही गया है साथ ही धार्मिक दृष्टि से भी ऐसा करना बेहद शुभ होता है। कमजोर लोगों को धन का दान करके आप अच्छा कर्म करते हैं जिससे आपको समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। वहीं आपके द्वारा किया गया शुभ कार्य कभी न कभी वापस लौटकर आपको भी लाभ दिलाता है। *बीमार लोगों की मदद किसी बीमार व्यक्ति को अगर कभी धन की जरूरत हो और आपके पास पर्याप्त धन है तो आपको बीमार की मदद करने से कभी भी पीछे नहीं हटना चाहिए। बीमार व्यक्ति पर किया गया आपका उपकार आपको भी मानसिक रूप से संतुष्टि दिलाता है और साथ ही जिंदगी में वह व्यक्ति भी कभी न कभी आपके काम भी आ सकता है। बीमार व्यक्ति की सहायता करने पर आपको मान-सम्मान की प्राप्ति भी होती है और ईश्वर के आशीर्वाद से आपको धन-धान्य भी प्राप्त होता है।
••••✤••••┈•✦ 👣✦•┈••••✤••••
⚜️ चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव का ज्यादा-से-ज्यादा पूजन, अर्चन एवं अभिषेक करना करवाना चाहिये। सामर्थ्य हो तो विशेषकर कृष्ण पक्ष कि चतुर्दशी तिथि को विद्वान् वैदिक ब्राह्मणों से विधिवत भगवान शिव का रुद्राभिषेक करवाना चाहिये। आज चतुर्दशी तिथि में भगवान् शिव का रुद्राभिषेक यदि शहद से किया करवाया जाय तो इससे मारकेश कि दशा भी शुभ फलदायिनी बन जाती है। जातक के जीवन कि सभी बाधायें निवृत्त हो जाती है और जीवन में सभी सुखों कि प्राप्ति सजह ही हो जाती है।।

Related Articles

Back to top button