प्रभारी मंत्री से बताई उमरियापान. ढीमरखेडा क्षेत्र में खराब ट़ा़ंसफार्मरो से बिजली की समस्याएं उत्पन्न
बंद पडे ट़ांसफार्म जल्द बदले जाये
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान एवं ढीमरखेडा क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों खराबी के चलते समुचे क्षेत्र में विधुत समस्याओं से ग्रामीण एवं किसान त्रस्त हैं । जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवडा को अवगत कराया गया। बुधवार को बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे के नेतृत्व में ढीमरखेडा एवं उमरियापान के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोपाल जाकर प्रभारी मंत्री से मुलाकात की। जिसमें वरिष्ट भाजपा नेता बसंत चौरसिया, जिला मंत्री विजय दुबे ने क्षेत्र में हो रही विधुत की समस्याएं बताई। इस पर प्रभारी मंत्री ने शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। वहीं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश शासन के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी से मुलाकात कर लंबे समय से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे सीएचसी उमरियापान में चिकित्सकों सहित स्टाफ के रिक्त पद भरने का पत्र सौंपा। इस दौरान मुडवारा विधायक संदीप जायसवाल, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे, जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, जिला मंत्री विजय दुबे, पिछडा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संदीप सोनी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



