शासकीय उचित मूल्य दुकान अभाना में कई महिनों से नहीं मिल रहा राशन
आक्रोशित ग्रामवासी ज्ञापन देने पहुचें कलेक्ट्रेट
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जनपद पंचायत दमोह अंतर्गत ग्राम अभाना राशन कार्ड धारका 3 महीने से खाद्यान्न वितरण नहीं किया गया है, गरीबों के हितार्थ के लिए सरकार जो हर महीने राशन बांटती है, उसका फायदा अभाना ग्रामवासियों को नहीं मिल रहा. शुक्रवार को ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने बताया कि उन्हें पिछले 3 महीने से राशन नहीं मिला है. महिलाओं ने शिकायत करते हुए कहा कि जब भी राशन लेनी जाती हैं तो सेल्समैन द्वारा अभद्र भाषा में बात की जाती हैं. अपर कलेक्टर श्री नाथूराम, जिला पंचायत सीईओ अजय श्रीवास्तव को आज ज्ञापन सौंपते हुए अभाना जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह लोधी ने कहा कि अभाना सोसाईटी में जो अनियमितताएं हो रहीं है उनका जल्द से जल्द निराकरण किया जाए और जिन जिन लोगों को पिछले कई महीनों से राशन नहीं मिला, उन्हें जल्द ही राशन वितरित किया जाए।
ज्ञापन देने बड़ी संख्या में गॉव की महिलाएं एवं पुरुष पहुंचे जिनमे अमित शुक्ला, अतुल सेन, बैना आदिवासी, गुड्डा वाल्मीकि, बाबूलाल नामदेव, महेश अहिरवार, कनैया पटेल, नन्हें अहिरवार, राहुल कुशवाहा, इमरत पटेल, शत्रु अहिरवार, प्रीति अहिरवार, सरोज पटेल, ममता पटेल, मजलि पटेल, हल्की पटेल सहित उपस्थित रहे।



