मध्य प्रदेश
युवाओ को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सिलवानी । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सिलवानी की नवांकुर संस्था सत्यार्थ वेलफेयर फॉउन्डेशन सिलवानी द्वारा प्रस्फुटन ग्राम बेगवां कला में नशामुक्ति चौपाल लगाकर युवाओ को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई। नशा एक सभ्य समाज के लिए अभिशाप है। आज कल युवा जागरूकता के अभाव में इसके आदी हो जाते है। युवाओ को नशा ना करने की शपथ दिलाई और समाज को नशे के प्रति जागरूक करने का आहवान किया।
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद ब्लॉक समन्वयक वीरेन्द्र यादव, नवांकुर संस्था के अध्यक्ष अरविंद पाठक, पार्षद एवं समाजसेवी प्रदीप कुशवाहा, शिक्षक एवं समाजसेवी विजय सोनी, प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुशवाह, सचिव अशोक कुशवाहा एवं ग्राम के युवा उपस्थित रहे।



