मध्य प्रदेश

7 अगस्त को मनाया जाएगा अंनोत्सव, मुख्यमंत्री सहित बीजेपी नेता, जन प्रतिनिधि मुख्य अतिथि की हैसियत से शामिल होंगे

एसडीएम सहित खाद्य अधिकारियों ने किया राशन दुकान का निरीक्षण
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन।

रायसेन। प्रदेश सरकार के आदेश पर सात अगस्त 2021 को रायसेन शहर सहित जिले भर में अंनोत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। इस आयोजन को लेकर शनिवार को दोपहर शहर की वार्ड 3 रायसेन की राशन दुकान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर एसडीएम एलके खरे, जिला फ़ूड अधिकारी ज्योति जैन, तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल, फ़ूड इंस्पेक्टर संदीप कुमार भार्गव, राशन दुकान संचालक मुईन उल्लाह खान, महेश यादव, कमलेश कम्मू राठौर, असलम खान आदि उपस्थित रहे। एसडीएम खरे, ज्योति जैन ने हिदायत देते हुए कहा कि आगामी 7 अगस्त को जिले में अन्न उत्सव समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। इसे लेकर जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। पात्र हितग्राहियों को राशन दुकानों से खाद्यन्न किट वितरित की जाएंगी।मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भोपाल से शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा बीजेपी सरकार सांसद, विद्यायक सहित जन प्रतिनिधि मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button