मध्य प्रदेश

SDM office में गश्त खाकर गिरे, बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

रायसेन । मंगलवार दोपहर को रायसेन एसडीएम लक्ष्मीकांत खरे अपने कार्यालय में अचानक चक्कर खा कर गिर गए। कर्मचारियों द्वारा उन्हें बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
डॉक्टरों के अनुसार एसडीएम लक्ष्मीकांत खरे ने हाई पावर गोली का सेवन किया था, जिसकी वजह से उन्हें अचानक चक्कर आ गए हैं, उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है उनका स्वास्थ्य तीन-चार दिन से खराब चल रहा था और दवाइयों का सेवन कर रहे थे। इस दौरान एसडीएम कार्यालय में कामकाज कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें चक्कर आ गया और वह अचानक बेहोश हो थे। जिला अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर एमएल अहिरवार के मुताबिक उनकी पूरी जांच हो गई है, जिसमें वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। ऐसी कोई दिक्कत नहीं है। उनके द्वारा कोई हाई पावर गोली का सेवन किया गया था, जिससे उन्हें चक्कर आ गए थे।

Related Articles

Back to top button