मध्य प्रदेशराजनीति

बीजेपी नेता की धमकियों से परेशान होकर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि बोले मेरे परिवार को बदनाम करने की विपक्षियों की साजिश है लगाए गए आरोप निराधार : खटीक
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । बीजेपी नेता से प्रताड़ित होकर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पलेरा तहसील परिसर में युवक द्वारा डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया गया वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया युवक का आरोप है कि भाजपा नेताओं की धमकियों से परेशान होकर उसने है यह कदम उठाया। नगर के वार्ड नंबर 13 में रहने वाला हल्के साहू डीजल लेकर शुक्रवार को पलेरा तहसील परिसर पहुंचा उसने खुद पर डीजल उड़ेलना शुरू कर दिया यह देखकर परिसर में मौजूद लोगों ने दौड़कर उसे बचा लिया पुलिस ने उसे कुर्सी पर बैठाया और पानी डालकर नहलाया इसका वीडियो शनिवार को सामने आया हल्के साहू ने बताया कि भाजपा नेताओं की शिकायत करने पर उसे धमकियां मिल रही है।
हल्के साहू का कहना है कि वार्ड नंबर 13 में लोक सेवा केंद्र के पास स्थित उसके मकान के सामने जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि अतुल खटीक ने जमीन पर कब्जा कर मकान बना लिया उसकी मैने शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई जब से शिकायत दर्ज कराई है तब से मुझे धमकियां मिल रही है।
भाजपा नेता अतुल खटीक का कहना है कि संबंधित भूमि आबादी में है जिस पर उसके पिता का सालों से कब्जा है इस जमीन पर हल्के साहू ने मकान बना लिया जो जमीन बची है उस पर भी कब्जा करना चाहता है विपक्षी एवं राजनीतिक लोगों के द्वारा षड्यंत्र रचकर मेरे परिवार को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button