मध्य प्रदेश

ट्रक ने मामा भांजी को मारी टक्कर, भांजी की मौत, मामा घायल

बीरपुर से कंप्यूटर क्लास के लिए रायसेन आती थी
रायसेन । रायसेन में मंगलवार दोपहर एक ट्रक की टक्कर से पीजीडीसीए की छात्रा की मौत हो गई। हादसा भोपाल रोड स्थित दरगाह शरीफ के पास हुआ। ट्रक का पहिया छात्रा के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़ फरार हो गया।
इलेक्ट्रिक स्कूटी में छात्रा के साथ उसके मामा पुरुषोत्तम सिंगरौली उम्र 28 साल भी सवार थे, जिन्हें गंभीर चोट आई है। मृतका के भाई मंजीत के अनुसार, सानू पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। वह रोजाना की तरह बीरपुर से कंप्यूटर क्लास के लिए रायसेन आई थी।
थाना कोतवाली प्रभारी संदीप चौरसिया ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Related Articles

Back to top button