खेल
सदभावना कप सीजन 10 प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ
रिपोर्टर : रवि राय
जमुनिया । सोमवार को ग्राम उचैरा जमुनिया में सदभावना क्रिकेट क्लब के तत्वाधान जिला स्तरीय टेनिस वॉल प्रतियोगिता का आज शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभोर नायक जैन नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि, श्याम साहू भाजपा मण्डल अध्यक्ष, सरपंच संजय तुमराम, जनपद सदस्य प्रतिनिधि रामनारायण इमने, प्रदीप कुशवाह पार्षद, दिवाकर शर्मा उपसरपंच प्रतिनिधि, ग्राम पटैल मिश्रीलाल, प्राणसिंह, मानक राय, धनसिंह राय, ऋषि पटैल, अमित राय, ज़रदार खान सहित ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन 4 टीमों ने भाग लिया जिसमे करमोदी ने अपने दोनों मैचों में विजयी हासिल की।



