क्राइम

सायबर ठगी के दो आरोपित गिरफ्तार, गुम बालिका के पिता के साथ की ठगी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । एक मजबूर पिता की गुम हुई बेटी का पता लगाने के नाम पर दो साइबर ठगों द्वारा ऑनलाइन पैसे डलवाकर ठगी किए जाने के आरोप में पुलिस ने निवाड़ी जिले से दो ठगों को किया गिरफ्तार।
एसडीओपी सोनाली गुप्ता ने बताया कि ग्राम बिजौरा निवासी नरेश लोधी की पुत्री गुम होने पर उसके द्वारा बेगमगंज थाने में गुम इंसान रिपोर्ट कायम कराई गई थी। उस रिपोर्ट एवं फरियादी पिता नरेश लोधी के मोबाइल नंबर को ऑनलाइन निकालकर निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थानांतर्गत ग्राम मनेथ निवासी पुष्पेंद्र पाल पिता रामनाथ पाल 25 वर्ष एवं अखलेश यादव पिता धुर्वराम यादव 38 वर्ष निवासी ग्राम गोवापूर्वी ने नकली पुलिस अधिकारी बनकर नरेश लोधी को फोन कर उसकी बेटी ढूंढने की बात कहते हुए पहले तो उससे ऑनलाइन फ़ोनपे पर दो हजार रुपए डलवा लिए ओर फिर पुनः 5 हजार की डिमांड की तो नरेश को धोखा होने की शंका हुई, तब उससे थाने आकर थानाप्रभारी राजीव उइके को पूरी बात बताई।
पुलिस ने उसकी रिपोर्ट पर साइबर क्राइम की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी सोनाली गुप्ता व थानाप्रभारी राजीव उइके ने नेतृत्व में टीम गठित में शामिल सब-इंस्पेक्टर संदीप पवार, एएसआई जुगलकिशोर लोवंशी, साइबर सेल जिला प्रभारी सुरेंद्र धाकड़, आरक्षक राजकुमार दुबे, रामनरेश मर्सकोले, दीपक विश्वकर्मा, सुरेंद्र अहिरवार इत्यादि के द्वारा दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर बेगमगंज लाया गया है।
जिन्हें न्यायालय से पुलिस अभिरक्षा में लेकर अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी हासिल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button