मध्य प्रदेश

गर्मी बढ़तें ही शुरू हो गई बिजली की आंख मिचौली

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । दमोह जिले के विधुत वितरण केंद्र हर्रई तेजगढ़ में बिजली की आंख मिचौली आमजन परेशान गर्मी का पारा चढ़ने के साथ ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई है। लोड सेटिंग कटौती लोवोल्टेज व् ट्रिपिंग से जन-मानस हलाकन है। विद्युत विभाग कर्मचारीयों की मनमानी इस भीषण गर्मी बिजली व्यवस्था गर्मियों में हर वर्ष चरमाने लगती लगती है। कभी ट्रांसफार्मर का रोना वह कभी पूरी हो नहीं पातीं ऊपर से ओवर लोडिंग का रोना। बिजली की जर्जर लाईन भी वक्त वे वक्त धोखा दे जाती है। 10 दिन जैसे ही गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू किया बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। एक एक साईट बंद कर टूकडों में बिजली सप्लाई दी जा रही है। हालात ऐसे बने हैं कि ना दिन में चेन है ना रात को आराम बिजली ना मिलने से बच्चे बुजुर्ग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। अगर आठ दस दिन बिजली के यही हाल रहें तो ग्रामीण क्षेत्र नीद पूरी ना होने से लोगों का बीमार पड़ने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button